Mitchell Starc s return boosts DC s bowling coach Munaf Patel reveals whether Lungi Ngidi play against CSK or not IPL मिचेल स्टार्क की वापसी से DC की गेंदबाजी में आई धार, CSK के खिलाफ लुंगी एंगिडी के खेलने पर सस्पेंस से उठा पर्दा, Ipl Hindi News - Hindustan

मिचेल स्टार्क की वापसी से DC की गेंदबाजी में आई धार, CSK के खिलाफ लुंगी एंगिडी के खेलने पर सस्पेंस से उठा पर्दा

मिचेल स्टार्क की वापसी के बाद दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी में धार आ चुकी है। अब मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम दोगुने उत्साह से उतरेगी। वजह ये है कि 26 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में हेड इंजरी का शिकार हुए तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी पूरी तरह फिट हो चुके हैं।

Tue, 5 May 2026 01:36 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मिचेल स्टार्क की वापसी से DC की गेंदबाजी में आई धार, CSK के खिलाफ लुंगी एंगिडी के खेलने पर सस्पेंस से उठा पर्दा

मिचेल स्टार्क की वापसी के बाद दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी में धार आ चुकी है। अब मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम दोगुने उत्साह से उतरेगी। वजह ये है कि 26 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में हेड इंजरी का शिकार हुए तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी पूरी तरह फिट हो चुके हैं। वह खेलने के लिए तैयार हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कोच मुनाफ पटेल ने इसकी पुष्टि की है।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में लुंगी एंगिडी कैच लेने की कोशिश करते वक्त बुरी तरह जख्मी हुए थे। उन्हें सिर में चोट लगी थी। उन्हें तत्काल स्ट्रेचर से बाहर ले जाया गया। दिल्ली में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें ऐंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया था। उसके बाद वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो मैचों में नहीं दिखे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये स्वीकार नहीं; जसप्रीत बुमराह पर क्यों भड़के सुनील गावस्कर?
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के बोलिंग कोच मुनाफ पटेल ने कहा, 'हर कोई फिट है। लुंगी फिट हैं। वह दो मैच इसलिए नहीं खेले क्योंकि 6 दिनों के आराम का मानक है।'

चोट से उबरने के बाद लुंगी एंगिडी ने 6 दिनों का अनिवार्य आराम किया और अब वह फिर से खेलने के लिए उपलब्ध हैं।

लुंगी एंगिडी की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी में और गहराई और विविधता आई है। मिचेल स्टार्क की वापसी से टीम की गेंदबाजी पहले ही मजबूत हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंत को LSG की कप्तानी से हटाने की मांग पकड़ने लगी जोर, दिग्गज दे रहे कौन सी दलील

स्टार्क की वापसी से टीम की गेंदबाजी को मिली मजबूती पर मुनाफ पटेल ने कहा, 'जब पावरप्ले में कोई विकेट लेने वाला गेंदबाज होता है तो सारा दृश्य बदल जाता है। 220 या 230 का चेज इसलिए हो पा रहा है कि आप पावरप्ले में विकेट लेने में असमर्थ हैं। जब मुख्य गेंदबाज रहता है और वह पावरप्ले में कुछ विकेट लेता है तो इससे बड़ा फर्क पड़ता है। साझेदारी में गेंदबाजी नहीं हो रही थी लेकिन अब हमने उसे जोड़ दिया है।'

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार को होने वाला मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। आईपीएल 2026 अब ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुका है जहां कुछ टीमों के लिए एक भी हार प्लेऑफ में पहुंचने के उसके समीकरणों को खराब कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा से मैं सीखता रहता हूं; हिटमैन के मुरीद हुए रियान रिकेल्टन

चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में छठे और दिल्ली कैपिटल्स उसके ठीक नीचे 7वें पायदान पर है। दोनों टीमों ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिनमें से 4-4 में उन्हें जीत मिली है। इस मैच में जो भी टीम हारेगी, उसके प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की संभावनाएं धूमिल हो सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।