mi vs kkr ipl 2026 Rohit sharma Ryan Rickelton made Mumbai Indians second highest opening partnership in ipl IPL: रोहित शर्मा और रायल रिकल्टन के बीच हुई मुंबई इंडियंस की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL: रोहित शर्मा और रायल रिकल्टन के बीच हुई मुंबई इंडियंस की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रायल रिकल्टन ने केकेआर के खिलाफ हुए मैच में पहले विकेट के लिए 148 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। यह आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।

Sun, 29 March 2026 11:42 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL: रोहित शर्मा और रायल रिकल्टन के बीच हुई मुंबई इंडियंस की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और रायल रिकल्टन ने मुंबई इंडियंस को धमाकेदार शुरुआत दी, जिसकी मदद से मुंबई की टीम ने 221 रनों के विशाल लक्ष्य को आसानी से हासिल करके इतिहास रच दिया। मुंबई इंडियंस ने केकेआर के इस टारगेट को 19.1 ओवर में पूरा कर लिया और सिर्फ 4 विकेट खोए। इस तरह मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर एक अहम जीत दर्ज की है। इस जीत के नायक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रायल रिकल्टन रहे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 148 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। यह आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इससे पहले साल 2012 में ड्वेन स्मिथ और सचिन तेंदुलकर के बीच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 163 रनों की साझेदारी हुई थी, जो आज तक मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने वाले टॉप-5 बैटर, रोहित समेत ये नाम

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी टॉप-2 ओपनिंग साझेदारियां

163* - ड्वेन स्मिथ और एस तेंदुलकर बनाम आरआर, जयपुर, 2012

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

148 - रोहित और रिकेटोन बनाम केकेआर, वानखेड़े, 2026

रोहित और रिकल्टन के बीच हुई आज के मैच की साझेदारी आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड रोहित शर्मा और हर्षल गिब्स के नाम है, जिन्होंने साल 2012 में केकेआर के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए नाबाद 167 रनों की साझेदारी की थी। इस सूची में दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर और ड्वेन स्मिथ का नाम है, जिन्होंने साल 2012 में ही पहले विकेट लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 163 रनों की साझेदारी की थी। रोहित शर्मा और रिकल्टन की यह साझेदारी अब मुंबई इंडियंस के लिए किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है, जो 148 रनों की है। इस सूची में चौथे स्थान पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का नाम है, जिन्होंने साल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चौथे विकेट के लिए नाबाद 143 रनों की साझेदारी की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजिंक्ये रहाणे ने तोड़ा गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, पीटरसन भी हुए मुरीद

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वोच्च साझेदारियां

167* - रोहित और गिब्स बनाम केकेआर, कोलकाता, 2012 (दूसरा विकेट)

163* - ड्वेन स्मिथ और एस तेंदुलकर बनाम आरआर, जयपुर, 2012 (पहला विकेट)

148 - रोहित और रिकेटोन बनाम केकेआर, वानखेड़े, 2026 (पहला विकेट)*

143* - सूर्यकुमार और तिलक वर्मा बनाम एसआरएच, वानखेड़े, 2024 (चौथा विकेट)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार यादव मुंबई की प्लेइंग XI से बाहर, रोहित शर्मा अंदर, KKR की 11 क्या?

बता दें कि रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक तरफ रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 78 रन बनाए, वहीं दूसरी तरफ रायन रिकल्टन ने 43 गेंदों में 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के लगाए। मुंबई को इन दोनों बल्लेबाजों ने ही जीत के काफी करीब पहुंचा दिया था और रहा सहा काम सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने कर दिया और मुंबई इंडियंस ने बड़ी जीत दर्ज की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।