सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI से बाहर, रोहित शर्मा अंदर, जानिए KKR की 11 क्या?
मुंबई ने अपनी प्लेइंग 11 से सूर्यकुमार यादव को बाहर कर दिया है। हो सकता है उन्हें इंपैक्ट सब के रूप में अंदर लाया जाए। रोहित शर्मा मुंबई की अंतिम 11 में हैं। वहीं, अंजिक्ये रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर की टीम की प्लेइंग 11 क्या है, जानिए।

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया है। टॉस के वक्त केकेआर के कप्तान ने कहा है कि मैंने वानखेड़े के मैदान पर इस तरह की ताजा घांस कभी नहीं देखी है। दोनों टीमों ने मैच से पहले अपनी अंतिम 11 का ऐलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस की टीम में 2026 का टी-20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हैं, जबकि रोहित शर्मा को इंपैक्ट सब के रूप में ना शामिल करके प्लेइंग 11 में जगह दी गई है। आज के मैच के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार है।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
मुंबई इंडियंस के पास इंपैक्ट सबस्टीट्यूट के रूप में चार विकल्प मौजूद हैं। वे जरूरत पड़ने पर सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा या अश्विनी कुमार को टीम में शामिल कर सकते हैं।
वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स की बात करें तो इस टीम की प्लेइंग 11 में कुछ खास उठापटक नहीं देखने को मिल रही है। हालांकि, न्यूजीलैंड के दौनों ओपनिंग पेयर फिन एलेन और टिम साइफर्ट में से सिर्फ एलेन को जगह दी गई है, जबकि साइफर्ट को प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है। केकेआर की प्लेइंग XI कुछ इस प्रकार है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (डब्ल्यू), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
कोलकाता नाइट राइडर्स जरूरत पड़ने पर इम्पैक्ट सब के रूप में मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे और तेजस्वी दहिया में से किसी एक को टीम में शामिल कर सकता है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, ट्रेंट बाउल्ट, राज बावा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेलटन, एएम ग़ज़नफ़र, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, अश्विनी कुमार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, विल जैक, मिशेल सेंटनर, मयंक रावत, अथर्व। अंकोलेकर, रघु शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन