Latest IPL 2026 Points Table Rajasthan Royals reached at 2nd position Lucknow Super Giants remains on 9th but huge loss Latest IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने मारी लंबी छलांग, LSG की हो गई खटिया खड़ी, Ipl Hindi News - Hindustan

Latest IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने मारी लंबी छलांग, LSG की हो गई खटिया खड़ी

Latest IPL 2026 Points Table में राजस्थान रॉयल्स को बंपर फायदा हुआ है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि लखनऊ की टीम अब 5 मैच इस सीजन सात में से हार चुकी है।

Thu, 23 April 2026 05:43 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Latest IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने मारी लंबी छलांग, LSG की हो गई खटिया खड़ी

Latest IPL 2026 Points Table में राजस्थान रॉयल्स टीम को बंपर फायदा लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली जीत का हुआ है, क्योंकि टीम अब आईपीएल के 19वें सीजन की पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में पहुंच गई है। वहीं, एक लो स्कोरिंग मैच को हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं, क्योंकि प्लेऑफ्स में पहुंचने के लिए लखनऊ को अब कम से कम बाकी बचे 7 मैचों में से 6 मुकाबले जीतने होंगे, जो कि बहुत ही ज्यादा मुश्किल काम है।

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स अभी भी 11 पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर विराजमान है, जिसने 6 में से पांच मैच जीते हैं और एक मैच उनका बारिश में धुला था। वहीं, राजस्थान रॉयल्स दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसके अंकों की संख्या दो अंकों में पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स के खाते में अब 7 मैचों के बाद 10 अंक हैं, क्योंकि आरआर ने पांच मैच जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले से पहले चौथे पायदान पर थी, लेकिन अब सीधे दूसरे पायदान पर पहुंचने में सफल हो गई है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले 5 प्लेयर, वैभव सूर्यवंशी ने रचा डबल इतिहास

वहीं, एलएसजी वर्सेस आरआर मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर थी, जो अब तीसरे पायदान पर पॉइंट्स टेबल में आपको नजर आएगी। आरसीबी ने 6 में से चार मैच जीते हैं। वहीं, तीसरे से चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद खिसक गई है। एसआरएच ने सात में से 4 मुकाबले जीते हैं। पंजाब, राजस्थान, बेंगलुरु और हैदराबाद के ही खाते में 8 या इससे ज्यादा अंक हैं। इन्हीं चार टीमों की दावेदारी फिलहाल के लिए प्लेऑफ्स में पहुंचने की मजबूत लग रही है।

आईपीएल के 19वें सीजन की पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने 6 में से 3 मुकाबलों में हार झेली है। वहीं, छठे स्थान पर इस वक्त गुजरात टाइटन्स है। जीटी ने भी 6 मैचों में से 3 मैचों में जीत दर्ज की है। 6 ही पॉइंट्स जीटी के खाते में हैं, लेकिन नेट रन रेट दिल्ली का अच्छा है। वहीं, सातवें स्थान पर विराजमान मुंबई इंडियंस ने अपने पहले 6 मुकाबलों में से 2 मैचों में जीत दर्ज की है। एमआई के खाते में सिर्फ 4 पॉइंट हैं। चेन्नई सुपर किंग्स भी 6 मैचों के बाद 4 ही पॉइंट्स हासिल कर पाई है और वह पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान रॉयल्स जीत की पटरी पर लौटी, लखनऊ ने लगातार चौथा मुकाबला गंवाया

लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पोजिशन के हिसाब से नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि सात मैचों में दो जीत के साथ टीम नौवें स्थान पर है, लेकिन समस्या अब ये है कि टीम को प्लेऑफ्स में पहुंचने के लिए बाकी बचे सात मैचों में से कम से कम 6 मैच जीतने होंगे। वहीं, सबसे आखिरी पायदान पर पॉइंट्स टेबल में केकेआर है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 मैचों में से सिर्फ एक ही मैच में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच उनका बारिश में धुला है। इस तरह सिर्फ 3 ही पॉइंट्स केकेआर के खाते में हैं।

IPL 2026 Points Table Latest

पोजिशनटीमेंमैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
1पंजाब किंग्स65011.42011
2राजस्थान रॉयल्स75200.79010
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु64201.1718
4सनराइजर्स हैदराबाद74300.8208
5दिल्ली कैपिटल्स6330-0.1306
6गुजरात टाइटन्स6330-0.8216
7मुंबई इंडियंस62400.0674
8चेन्नई सुपर किंग्स6240-0.7804
9लखनऊ सुपर जायंट्स7250-1.2774
10कोलकाता नाइट राइडर्स7151-0.8793
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।