1/5राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने डबल इतिहास रच दिया है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे तेज और सबसे कम उम्र में 500 रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने महज 227 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ। सूर्यवंशी ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 11 गेंदों में 8 रन बनाने के दौरान ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा। युवा ओपनर ने पिछले सीजन में डेब्यू किया। सूर्यवंशी ने अब तक 14 आईपीएल मैच खेले हैं।

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में 260 गेंदों में 500 रन कंप्लीट किए थे। उन्होंने 2012 में दिल्ली फ्रेंचाइजी की ओर से आईपीएस डेब्यू किया। मैक्सवेल उसके बाद मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य हैं। वह 278 गेंदों में 500 रनों का आकंड़े तक पहुंचे। उन्होंने पिछले साल आईपीएल डेब्यू किया था।

पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने 280 गेंदों में 500 रन पूरे किए थे। उन्होंने 2008 में दिल्ली के साथ आईपीएल करियर शुरू किया और 2013 तक उनके लिए खेले। उसके बाद सहवाग ने पंजाब के लिए दो सीजन खेले। उन्होंने आईपीएल 2016 से 2018 तक पंजाब को कोचिंग भी दी।

सूची में पांचवें स्थान पर नमन धीर हैं। मुंबई इंडियंस का हिस्सा नमन ने 283 गेंदों में 500 रन कंप्लीट किए। उन्होंने आईपीएल 2024 में 140, 2025 में 252 रन बनाए। वह आईपीएल 2026 में छह मैचों में 154 रन बटोर चुके हैं।
