Prithvi Shaw shared special pictures on his future wifes birthday wrote a heartwarming caption see मैं फिर भी तुमको चाहूंगा.., अपनी फ्यूचर वाइफ के बर्थडे पर फूले नहीं समाए पृथ्वी शॉ, देखिए तस्वीरें
More
Hindi Newsफोटोखेलमैं फिर भी तुमको चाहूंगा.., अपनी फ्यूचर वाइफ के बर्थडे पर फूले नहीं समाए पृथ्वी शॉ, देखिए तस्वीरें

मैं फिर भी तुमको चाहूंगा.., अपनी फ्यूचर वाइफ के बर्थडे पर फूले नहीं समाए पृथ्वी शॉ, देखिए तस्वीरें

क्रिकेट पृथ्वी शॉ ने अपनी होने वाली पत्नी आकृति अग्रवाल को जन्मदिन की खास बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा और सुंदर तस्वीरें भी शेयर कीं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaSun, 3 May 2026 06:10 PM
1/6

अपनी फ्यूचर वाइफ को विश किया बर्थडे

क्रिकेट पृथ्वी शॉ ने अपनी होने वाली पत्नी आकृति अग्रवाल को जन्मदिन की खास बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा और सुंदर तस्वीरें भी शेयर कीं।

2/6

लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन

पृथ्वी शॉ ने अपनी फ्यूचर वाइफ के जन्मदिन पर लिखा, " आकृति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। कोई भी यह पूरी तरह से नहीं समझ सकता कि तुम मेरे लिए कितना मायने रखती हो। हर सुख-दुख में तुम मेरे साथ खड़ी रहीं, मुझे समझती रहीं और कभी भी हमारा साथ नहीं छोड़ा।

3/6

इस पागल दुनिया में साथी बनने के लिए धन्यवाद

शॉ ने आगे लिखा "मुझे चुनने के लिए, मुझे इतना प्यार करने के लिए और इस पागल दुनिया में मेरी साथी बनने के लिए धन्यवाद। मैं यह बात अक्सर नहीं कहता, लेकिन मैं तुमसे इतना प्यार करता हूं कि शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हमेशा आभारी, हमेशा तुम्हारा।

4/6

मैं फिर भी तुमको चाहूंगा

पृथ्वी ने लिखा "विकल्पों से भरी इस दुनिया में, मैं फिर भी तुम्हें ही चुनूंगा, हर बार। इस खास कैप्शन के साथ शॉ ने आकृति के संग अपनी क्यूट तस्वीरें साझा कीं और कभी दिल कभी नजर ना लगने वाली इमोजी से भी भावनाएं व्यक्त कीं।

5/6

कौन हैं आकृति अग्रवाल

बता दें कि आकृति अग्रवाल का जन्म 2 मई 2003 को लखनऊ उत्तर प्रदेश में हुआ था। वे डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, इंन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

6/6

मार्च 2026 में की थी सगाई

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने 8 मार्च 2026 सगाई की थी। यह कपल काफी खूबसूरत नजर आता है और सोशल मीडिया पर काफी सराहना भी मिलती है।