Ishan Kishan became first captain in ipl history to lose each of his first six tosses इंसान बदकिस्मत हो पर इतना भी नहीं जितना ईशान किशन, दर्ज किया ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड जिसे जान आप भी हैरान होंगे, Ipl Hindi News - Hindustan

इंसान बदकिस्मत हो पर इतना भी नहीं जितना ईशान किशन, दर्ज किया ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड जिसे जान आप भी हैरान होंगे

किशन आईपीएल के इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने कप्तानी करते हुए अपने पहले 6 मुकाबलों में लगातार टॉस नहीं जीता है। इससे पहले साल 2016 में डेविड मिलर ने पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए अपने शुरुआती 5 टॉस हार गए थे।

Tue, 21 April 2026 05:19 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
इंसान बदकिस्मत हो पर इतना भी नहीं जितना ईशान किशन, दर्ज किया ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड जिसे जान आप भी हैरान होंगे

ईशान किशन को आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में कप्तानी दी गई है। उन्होंने इस सीजन के अब तक 6 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की है और इस दौरान एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इन 6 मुकाबलों में ईशान किशन की किस्मत ने बिल्कुल साथ नहीं दिया है। लोग चर्चा भी कर रहे हैं कि किस्मत किसी भी इंसान की खराब हो, लेकिन इतनी भी नहीं जितनी ईशान किशन की इस आईपीएल सीजन में अब तक बतौर कप्तान टॉस के मामले में दिखी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL के इतिहास मे मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले 4 बैटर, तिलक कहां?

ईशान किशन की बुरी किस्मत, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

दरअसल, ईशान किशन आईपीएल 2026 में अब तक जितने भी मैचों में कप्तानी की है उनमें से एक में भी सिक्का उनके पक्ष में नहीं गिरा है। यानी वे सभी 6 मुकाबलों में टॉस जीतने में असफल रहे हैं। इसके साथ किशन आईपीएल के इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने कप्तानी करते हुए अपने पहले 6 मुकाबलों में लगातार टॉस नहीं जीता है। इससे पहले साल 2016 में डेविड मिलर ने पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए अपने शुरुआती 5 टॉस हार गए थे, जो एक रिकॉर्ड था, लेकिन अब इस रिकॉर्ड को ईशान किशन ने तोड़ दिया है और वे आईपीएल के इतिहास के अपने शुरुआती 6 मुकाबलों में एक में भी टॉस ना जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: आज अक्षर सेना से टकराएगी सनराइजर्स हैदराबाद, जीत की हैट्रिक पर नजर

एक बार फिर देखते हैं टॉस जीतेंगे या नहीं?

मंगलवार, 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला है। यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। सात बजे दोनों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे। इस समय एक बार फिर ईशान किशन के किस्मत की परीक्षा होगी। वे आईपीएल के इतिहास में आज के मैच में टॉस हारे तो अपने शुरुआती सात मैचों में लगातार 7 टॉस जीतने वाले भी पहले कप्तान बन जाएंगे। बता दें कि इस सीजन ईशान किशन अच्छी लय में दिख रहे हैं और वे भले ही मैदान पर टॉस ना जीत पा रहे हों, लेकिन अपने बल्ले से जरूर धमाल मचा रहे हैं। इस सीजन ईशान किशन रिदम में दिख रहे हैं और उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद भी अब धीरे-धीरे लय पकड़ रही है। युवा तेज गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन के आने से टीम में काफी मजबूती दिखी है और यह टीम अब पूरी तरह से बैलेंस्ड लग रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रियांश आर्या की मानसिक मजबूती के पीछे उनके कोच भारद्वाज का बड़ा हाथ, कहा वह..

ऐसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जी, क्रेन्स फुलेट्रा। ओंकार तरमाले, अमित कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, औकिब नबी डार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, दुशमंथा चमीरा, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, करुण नायर, पृथ्वी शॉ, आशुतोष शर्मा, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।