batsmen who scored the fastest century for Mumbai Indians in the history of IPL tilak varma join the lsit IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले 4 बैटर, तिलक वर्मा किस नंबर पर?
More
Hindi NewsफोटोखेलIPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले 4 बैटर, तिलक वर्मा किस नंबर पर?

IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले 4 बैटर, तिलक वर्मा किस नंबर पर?

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में शतक जड़ दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक किन बल्लेबाजों ने लगाए हैं। आइए हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaTue, 21 April 2026 12:30 AM
1/5

मुंबई इंडियंस के लिए IPL में सबसे तेज शतक 

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में शतक जड़ दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक किन बल्लेबाजों ने लगाए हैं। आइए हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

2/5

सनथ जयसूर्या

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के नाम है। उन्होंने साल 2008 में यानी आईपीएल के पहले ही सीजन में मुंबई के वानखेड़े मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 45 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।

3/5

तिलक वर्मा

इस सूची में दूसरे नंबर पर अब तिलक वर्मा आ गए हैं। उन्होंने सोमवार, 20 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 45 गेंदों में शतक जड़कर इस एलीट लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया।

4/5

कैमरन ग्रीन

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की कैमरन ग्रीन का नाम भी शामिल है। उन्होंने साल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों को रडार पर लेते हुए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 47 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।

5/5

सूर्यकुमार यादव

इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम है। उन्होंने साल 2023 में मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए 49 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।