IPL the world s most popular league lags behind The Hundred and SA20 in the WCA rankings See who places in the Top 10 दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग IPL रैंकिंग में द हंड्रेड और SA20 से नीचे, देखें WCA की टॉप 10 में कौन कहां, Ipl Hindi News - Hindustan

दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग IPL रैंकिंग में द हंड्रेड और SA20 से नीचे, देखें WCA की टॉप 10 में कौन कहां

IPL भले ही दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग हो लेकिन वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रैंकिंग में वह द हंड्रेड और एसए20 से भी नीचे है। WCA ने इस हफ्ते दुनियाभर के पुरुषों के बड़े घरेलू क्रिकेट लीग की रैंकिंग जारी की है। 

Fri, 20 March 2026 03:55 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग IPL रैंकिंग में द हंड्रेड और SA20 से नीचे, देखें WCA की टॉप 10 में कौन कहां

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग हो लेकिन वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रैंकिंग में वह द हंड्रेड और एसए20 से भी नीचे है। WCA ने इस हफ्ते दुनियाभर के पुरुषों के बड़े घरेलू लीग की रैंकिंग जारी की है। इसमें इंग्लैंड की 'द हंड्रेड' शीर्ष पर है तो दक्षिण अफ्रीका की लीग SA20 दूसरे स्थान पर है। आईपीएल को तीसरी रैंकिंग दी गई है। दावा है कि इस रैंकिंग को खिलाड़ियों की स्थिति, सुरक्षा और पेशेवर मानकों के आधार पर तय की गई है।

WCA की इस रैंकिंग में हर लीग को 100 अंक की ओवरऑल रेटिंग की कसौटी पर कसा गया है। इसमें प्लेयर कंडिशंस, प्रोटेक्शन और प्रोफेशनल स्टैंडर्ड को मानक बनाकर रेटिंग दी गई है। रैंकिंग को बनाने में सर्वे फीडबैक और खिलाड़ियों के बेनिफिट डेटा का भी इस्तेमाल किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RR को भी RCB के करीब कीमत मिलने की आस, ठुकरा दिया 16000 करोड़ का ऑफर
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

WCA की रैंकिंग में इंडियन प्रीमियर लीग की बात करें तो उसे खिलाड़ियों के औसत पेमेंट और पेमेंट की विश्वसनीयता के मानकों पर पूरे अंक मिले हैं। आईपीएल दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है तो ये स्वाभाविक ही है। हालांकि खिलाड़ियों के अधिकार और उनके प्रोटेक्शन के मानकों जैसे कई श्रेणियों में आईपीएल को कम अंक मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीडिया की चकाचौंध से वैभव सूर्यवंशी के फोकस खोने का डर! RR बरतेगी खास एहतियात

रैंकिंग में आईपीएल को कुल 100 में से 62.6 अंक मिले हैं। रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद द हंड्रेड को सबसे ज्यादा 75.2 अंक मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद SA20 को 68 अंक मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट लीग BBL 62.5 अंक के साथ चौथे और पाकिस्तान की लीग PSL 48 अंक के साथ पांचवें पायदान पर है। बांग्लादेश की क्रिकेट लीग BPL 22.6 अंक के साथ रैंकिंग में दसवें पायदान पर है।

डब्लूसीए रैंकिंग (AI से तैयार इन्फोग्राफ)

WCA के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉम मोफट ने कहा कि डोमेस्टिक लीग के बूम ने क्रिकेट को बढ़ने में मदद की है लेकिन इसमें अभी भी सुधार की काफी गुंजाइश है। मोफट ने कहा, ‘डोमेस्टिक लीग्स का उभार खेल के लिए बहुत ही सकारात्मक है लेकिन इसमें और बेहतर होने की गुंजाइश है। हम चाहते हैं कि हर मान्यताप्राप्त लीग सफल हों और उसमें लोगों को सही तरह की सुरक्षा और मानक मिलें।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंटरनेशनल क्रिकेट के मुकाबले IPL में अंपायरों को कितनी सैलरी मिलती है? जानें

WCA रैंकिंग में दुनिया की टॉप 10 क्रिकेट लीग

1. द हंड्रेड- 75.2 अंक

2. SA20 - 68.0 अंक

3. IPL- 62.6 अंक

4. BBL- 62.5 अंक

5. PSL- 48.0 अंक

6. MLC- 43.0 अंक

7. ILT20- 39.1 अंक

8. CPL- 38.9 अंक

9. अबू धाबी टी10- 30.1 अंक

10- BPL- 22.6 अंक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।