Vaibhav Suryavanshi may lose focus due to the media glare Rajasthan Royals will take special precautions IPL 2026 वैभव सूर्यवंशी को क्यों मीडिया से दूर रखना चाहते हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग?, Ipl Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी को क्यों मीडिया से दूर रखना चाहते हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग?

आईपीएल 2026 में फैंस से लेकर दुनियाभर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स की भी वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर खास नजर रहने वाली है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स को ये आशंका सता रही है कि मीडिया की चकाचौंध से ये वंडर बॉय अपना फोकस खो सकता है लिहाजा टीम उन्हें इससे बचाने की हर मुमकिन कोशिश करेगी।

Fri, 20 March 2026 04:22 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
वैभव सूर्यवंशी को क्यों मीडिया से दूर रखना चाहते हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग?

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस आईपीएल सीजन में युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे। पिछले साल आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाने के बाद 14 वर्ष के सूर्यवंशी दुनियाभर में एक क्रिकेट सनसनी के तौर पर उभरे थे। तब से वह लगातार अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी के लिए सुर्खियां बटोरते रहे हैं। आईपीएल 2026 में फैंस से लेकर दुनियाभर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स की भी उनके प्रदर्शन पर खास नजर रहने वाली है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स को ये आशंका सता रही है कि मीडिया की चकाचौंध से ये वंडर बॉय अपना फोकस खो सकता है लिहाजा टीम उन्हें इससे बचाने की हर मुमकिन कोशिश करेगी।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग इस विध्वंसक बल्लेबाज को जितना संभव हो सके मीडिया की चकाचौंध से बचाना चाहते हैं। आईपीएल 2026 में आरआर अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले मैच से करेगी। इस मैच में सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है जो अगले हफ्ते 15 वर्ष के होने जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RR को भी RCB के करीब कीमत मिलने की आस, ठुकरा दिया 16000 करोड़ का ऑफर
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

कप्तान रियान पराग ने कहा है कि वह वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की कोशिश करेंगे और उसे अपने नेचुरल खेल पर फोकस करने देंगे। उन्होंने कहा, 'एक कप्तान के तौर पर मैं उससे कहूंगा कि वह बहुत ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेस न करे, मीडिया से ज्यादा बातचीत न करे, सिर्फ लुत्फ उठाए।'

राजस्थान रॉयल्स की पहचान बन चुके संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल आरआर के लिए ओपनिंग कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RR के लिए तगड़ा झटका, चोट के चलते IPL 2026 से बाहर हो सकता है ये स्टार ऑलराउंडर

इसे लेकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, 'इस साल बहुत हाइप होगा और प्रेशर भी जो स्वाभाविक है, लेकिन एक कप्तान के तौर पर मैं उसे (वैभव सूर्यवंशी) से कहूंगा कि वह यशस्वी जायसवाल को प्रेशर लेने दे। जायसवाल दबाव को झेलने में ज्यादा सक्षम हैं। वैभव की भूमिका बस यही रहेगी कि जाओ और हिट करो, कोई फिक्र मत करो।'

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में 206 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। हाल ही में उन्होंने कहा था कि उनकी निगाह आईपीएल इतिहास में क्रिस गेल की 175 रन की सबसे बड़ी पारी के रिकॉर्ड को तोड़ने पर है।

आईपीएल 2025 में संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को इस लीग में लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला था और उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था। बाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक अन्य मैच में सूर्यवंशी ने महज 35 गेंदों में शतक जड़ा था। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज और किसी भारतीय बल्लेबाज का अब तक का सबसे तेज शतक है। इस तरह वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्यवंशी से IPL 2026 में बहुत उम्मीदें, कोच संगकारा ने बनाई खास स्ट्रेटेजी

आईपीएल 2025 की सफलता के बाद वैभव सूर्यवंशी पीछे मुड़कर नहीं देखे और जिन भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी से विरोधी टीमों के होश उड़ा दिए।

इस साल जिम्बाब्वे और नामीबिया में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में वैभव सूर्यवंशी की खास भूमिका रही। इंग्लैंड-अंडर 19 के खिलाफ फाइनल में सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रनों की धुरंधर पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 30 छक्के जड़े।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।