IPL 2026 Was KL Rahul going to celebrate by burying his bat again against RCB He revealed it himself RCB के खिलाफ अंत तक टिके रहते तो आज भी बल्ला गाड़कर करते सेलिब्रेशन? KL राहुल ने क्या बताया, Ipl Hindi News - Hindustan

RCB के खिलाफ अंत तक टिके रहते तो आज भी बल्ला गाड़कर करते सेलिब्रेशन? KL राहुल ने क्या बताया

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में केएल राहुल से पूछा गया कि क्या आज भी बल्ले को ज़मीन पर गाड़कर जश्न मनाने के बारे में सोचा था आपने? इसके जबाव में उन्होंने कहा वह तो बस एक बार की बात थी। आज ऐसा कुछ नहीं था। जानिए और क्या-क्या खुलासे किए।

Sat, 18 April 2026 10:29 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
RCB के खिलाफ अंत तक टिके रहते तो आज भी बल्ला गाड़कर करते सेलिब्रेशन? KL राहुल ने क्या बताया

शनिवार को आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को उनके घर पर 6 विकेट से हरा दिया है। आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में डेविड मिलर के दो बैक टू बैक छक्कों और फिर एक चौके की मदद से टीम ने जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को ऊपर की तरफ बढ़ाया। दिल्ली कैपिटल्स के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने आज के मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 57 रनों की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन वे मैच को फिनिश नहीं सके। 2025 के आईपीएल सीजन में केएल राहुल ने आरसीबी के खिलाफ दमदार पारी खेलते हुए अच्छा फिनिश किया था और मैच जीतने के बाद बल्ले को जमीन में गाड़ते हुए एक अलग तरह का सेलिब्रेशन किया था। क्या केएल राहुल इस बार भी मैच फिनिश करने के बाद ऐसा करने वाले थे इसका जबाव उन्होंने खुद दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव को अपने खेल का लुत्फ उठाने दें, कई बार कम बात करना अच्छा होता है: संगकारा

आज वैसा जश्न मनाने के बारे में नहीं सोचा था

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में केएल राहुल से पूछा गया कि क्या आज भी अंत तक टिके रहते और मैच फिनिश करते तो पिछले साल की तरह बल्ले को ज़मीन पर गाड़कर जश्न मनाते? आपने इसके बारे में क्या सोचा था? इसके जबाव में उन्होंने कहा “वह तो बस एक बार की बात थी। आज ऐसा कुछ नहीं था।” केएल राहुल ने मैच के बाद अपने विचार साझा करते हुए कहा "मुझे लगता है शुरुआत में विकेट थोड़ा मददगार साबित हुआ। मैंने देखा कि विराट और फिल साल्ट गेंद के आने के तरीके से खुश नहीं थे। और हां, पहले छह ओवरों में तीन विकेट गिरने से हमारे लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो गया। मुझे लगता है कि कुल मिलाकर यह एक बहुत अच्छा क्रिकेट मैच था।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंत की चोट से मुश्किल में LSG, अब तक अजेय रही पंजाब किंग्स को दे पाएगी टक्कर?

स्टब्स और मैंने अच्छे शॉट्स लगाए

मैच के दौरान स्टब्स से क्या बातचीत हुई इसके बारे में बताते हुए लोकेश राहुल ने कहा "ऐसा नहीं है। मेरा मतलब है, बातचीत इस बारे में थी कि अच्छे क्रिकेट शॉट खेलते रहें और देखें कि हम कैसे बाउंड्री लगा सकते हैं और कैसे गेंदबाजों पर दबाव बनाए रख सकते हैं। हम रक्षात्मक होकर नहीं खेलना चाहते थे और फि रन-रेट बढ़ता जाता है, अंत की ओर यह और भी मुश्किल होता जाता है। हमने यह तब भी देखा जब हमने गेंदबाजी की, जब थोड़ी रिवर्स स्विंग भी थी और गेंदबाज, विपक्षी टीम के पास कुछ बहुत अच्छे डेथ ओवरों के गेंदबाज भी हैं। इसलिए हम इसे ज्यादा खींचना नहीं चाहते थे। हम बस वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे, एक-एक ओवर करके खेलना चाहते थे और गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करना चाहते थे। और हां, उसने कुछ अच्छे शॉट लगाए। मैंने भी कुछ अच्छे शॉट लगाए।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB ने रचा इतिहास, IPL में 1 वेन्यू में 100 मैच खेलने वाली पहली टीम बनी

क्या अंत में घबरा गए थे केएल राहुल?

क्या अंत में फंसे हुए मैच को देखकर केएल राहुल के मन में घबराहट थी? इसका जबाव देते हुए लोकेश राहुल ने कहा "नहीं, स्टब्स और मिलर पर भरोसा था। वे दक्षिण अफ्रीका और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए रोजाना ऐसा करते हैं। इसलिए, हम यह भी जानते थे कि आखिरी ओवर आरसीबी के लिए भी एक जोखिम भरा कदम होगा। और हम जानते थे कि शायद रोमारियो शेफर्ड गेंदबाजी करेंगे या शायद सुयश गेंदबाजी करेंगे, जिससे हमारे बल्लेबाजों को आखिरी ओवर में दो छक्के लगाने का अच्छा मौका मिलेगा। आदर्श रूप से हम नहीं चाहते थे कि मैच 20वें ओवर तक जाए, लेकिन हम जीत से संतुष्ट हैं।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।