LSG in trouble due to Rishabh Pants injury can they compete with the unbeaten Punjab Kings पंत की चोट से मुश्किल में LSG, क्या अब तक अजेय रही पंजाब किंग्स को दे पाएगी टक्कर?, Ipl Hindi News - Hindustan

पंत की चोट से मुश्किल में LSG, क्या अब तक अजेय रही पंजाब किंग्स को दे पाएगी टक्कर?

तालिका में शीर्ष पर काबिज पंजाब किंग्स रविवार को मुल्लापुर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में संघर्ष कर रही लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए मजबूत बल्लेबाजी पर भरोसा करेगी। लखनऊ की टीम कप्तान ऋषभ पंत की चोट को लेकर भी चिंतित है।

Sat, 18 April 2026 06:04 PMVimlesh Kumar Bhurtiya मुल्लांपुर, 18 अप्रैल (भाषा)
share
पंत की चोट से मुश्किल में LSG, क्या अब तक अजेय रही पंजाब किंग्स को दे पाएगी टक्कर?

तालिका में शीर्ष पर काबिज पंजाब किंग्स रविवार को मुल्लापुर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में संघर्ष कर रही लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए मजबूत बल्लेबाजी पर भरोसा करेगी। लखनऊ की टीम कप्तान ऋषभ पंत की चोट को लेकर भी चिंतित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB ने रचा इतिहास, IPL में 1 वेन्यू में 100 मैच खेलने वाली पहली टीम बनी

अब तक अजेय रही है पंजाब किंग्स की टीम

पंजाब किंग्स इस सत्र में अब तक एकमात्र अजेय टीम रही है। टीम ने पांच में से चार मुकाबले जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम का नेट रन रेट +1.067 है, जो उसकी दमदार बल्लेबाजी और सधे हुए लक्ष्य-पीछा करने की क्षमता को दर्शाता है। पंजाब ने 2025 सत्र से अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने पिछले 11 में से नौ मुकाबले जीते हैं, जो उसके दबदबे की बानगी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हालिया जीत में भी यह झलक साफ दिखी। मेजबान टीम की इस रफ्तार को रोकने के लिए एलएसजी को असाधारण प्रदर्शन करना होगा।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्यों ग्रीन को नहीं कराई गेंदबाजी, अब आगे क्या करेगी KKR? कप्तान रहाणे क्या कहा?

पंत की चोट ने बढ़ाई लखनऊ सुपर जायंट्स की मुश्किलें

अंक तालिका में फिलहाल सातवें स्थान पर मौजूद एलएसजी लगातार दो हार के बाद दबाव में है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत की कोहनी में लगी चोट ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पंत महज तीन गेंद खेलने के बाद दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। वह हालांकि बाद में बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन उस समय उनकी कोहनी पर पट्टी लगी हुई थी। ऐसे में रविवार के मैच में उनकी उपलब्धता अब भी अनिश्चित बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL मे इतनी खराब शुरुआत करने वाली अकेली नहीं है KKR, ये 4 टीमें भी नाक कटा चुकीं

एकतरफा रहा था आरसीबी के खिलाफ खेला गया मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला एकतरफा रहा। मुकुल चौधरी और आयुष बदोनी के संघर्ष के बावजूद एलएसजी की टीम केवल 146 रन ही बना सकी थी। लखनऊ की बल्लेबाजी अब तक लय में नहीं दिखी है और टीम इस सत्र में अभी तक 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। इसके विपरीत पंजाब ने दो बार 200 का आंकड़ा पार किया है और मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाकर जीत की ओर बढ़ रही थी। पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (211 रन) शानदार लय में हैं। वह और कप्तान श्रेयस अय्यर (203 रन) क्रमशः 172.95 और 187.96 के स्ट्राइक रेट के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों ने मुंबई के खिलाफ जीत में अहम साझेदारी की थी। प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने भी टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दी है।

ऐसा रहा था गेंदबाजों का प्रदर्शन

गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मुंबई के खिलाफ 22 रन देकर तीन विकेट लेकर लय में वापसी के संकेत दिए। प्रिंस यादव एलएसजी के लिए नौ विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उनके बाद आवेश खान (पांच विकेट) और मोहम्मद शमी (चार विकेट) हैं। शमी हालांकि पिछले मैच में विराट कोहली और रजत पाटीदार के सामने असहाय नजर आए। दिग्वेश राठी भी पिछले मैच में महंगे साबित हुए, जहां जितेश शर्मा और टिम डेविड ने उनके खिलाफ तेजी से रन बनाए। बल्लेबाजी में मुकुल चौधरी (127 रन), एडेन मार्करम (120 रन), मिचेल मार्श (115 रन) और आयुष बदोनी (113 रन) ने अधिकांश रन बनाए हैं, लेकिन टीम को वापसी के लिए अधिक आक्रामक रवैया अपनाना होगा।

तीन विदेशी खिलाड़ियों पर निर्भरता लेकिन प्रदर्शन निराशाजनक

टीम को मार्श, मार्करम और अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे निकोलस पूरन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए टीम के बल्लेबाजों को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

ऐसा है दोनों टीमों का स्क्वॉ़ड

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैश्यक, यश ठाकुर।

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

समय: मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।