RCB created history becomes first team to play 100 matches in one venue in the IPL RCB ने रचा इतिहास, IPL में 1 वेन्यू में 100 मैच खेलने वाली पहली टीम बनी, Ipl Hindi News - Hindustan

RCB ने रचा इतिहास, IPL में 1 वेन्यू में 100 मैच खेलने वाली पहली टीम बनी

आज के मैच में उतरते ही विराट कोहली के स्टारडम वाली आरसीबी ने इतिहास रच दिया है। वे आईपीएल के इतिहास में किसी एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। चेन्नास्वामी के मैदान पर आरसीबी का यह 100वां मुकाबला है। इससे पहले किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने एक वेन्यू पर 100 मैच नहीं खेले हैं।

Sat, 18 April 2026 04:53 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
RCB ने रचा इतिहास, IPL में 1 वेन्यू में 100 मैच खेलने वाली पहली टीम बनी

आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला शनिवार 18 मार्च को आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। यह मैच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा। दोपहर के मैच में आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्यों ग्रीन को नहीं कराई गेंदबाजी, अब आगे क्या करेगी KKR? कप्तान रहाणे क्या कहा?

एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली पहली IPL टीम बनी आरसीबी

आज के मैच में उतरते ही विराट कोहली के स्टारडम वाली आरसीबी ने इतिहास रच दिया है। वे आईपीएल के इतिहास में किसी एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। चेन्नास्वामी के मैदान पर आरसीबी का यह 100वां मुकाबला है। इससे पहले किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने एक वेन्यू पर 100 मैच नहीं खेले हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक वेन्यू पर सर्वाधिक मैच खेलने वाली आरसीबी के बाद दूसरी टीम है। इस टीम ने अपने होम ग्राउंड इडेन गॉर्डंस पर अब तक 98 मैच खेले हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL मे इतनी खराब शुरुआत करने वाली अकेली नहीं है KKR, ये 4 टीमें भी नाक कटा चुकीं

डीसी के खिलाफ हरी जर्सी में उतरे हैं आरसीबी के धुरंधर

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी के खिलाड़ी हरी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे हैं। ग्रीन जर्सी आरसीबी की 'ग्रीन इनिशिएटिव' का अहम हिस्सा है। यह जर्सी वेस्ट मटेरियल को रीसाइकिल करके बनाई जाती हैं। RCB 2011 से हर सीजन 1 मैच में हरी जर्सी पहनकर मैदान में उतरती है। आपको बता दें कि RCB की टीम का रिकॉर्ड ग्रीन जर्सी में अच्छा नहीं रहा है। 1 बार की चैंपियन टीम ने साल 2011 से अब तक ग्रीन जर्सी में कुल 15 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 5 मैच में ही जीत हासिल कर सकी है, जबकि 9 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बेनतीजा रहा है। पिछले सीजन आरसीबी ने ग्रीन जर्सी में राजस्‍थान रॉयल्‍स को 9 विकेट से हराया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकटों से हराया, गिल की दमदार पारी

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड।

बता दें कि इस सीजन आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया है और पांच में से चार मैच जीते हैं। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के ने अभी तक 2 जीत हासिल की है और अपनी तीसरी जीत की तलाश में है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।