IPL 2026 sometimes You get into a lean phase RR batting coach Vikram Rathour Defends Rajasthan Royals captain Riya Parag IPL 2026: कभी-कभी ऐसे दौर से गुजरना पड़ता है, कप्तान रिया पराग के बचाव में उतरे RR बैटिंग कोच, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026: कभी-कभी ऐसे दौर से गुजरना पड़ता है, कप्तान रिया पराग के बचाव में उतरे RR बैटिंग कोच

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग आईपीएल 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हालांकि, आरआर के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने पराग का बचाव करते हुए कहा कि वह मजबूत वापसी करेंगे। 

Sun, 26 April 2026 03:54 PMMd.Akram जयपुर, भाषा
share
IPL 2026: कभी-कभी ऐसे दौर से गुजरना पड़ता है, कप्तान रिया पराग के बचाव में उतरे RR बैटिंग कोच

राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि कप्तान रियान पराग का आईपीएल 2026 में शुरुआती आठ मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन चिंता का विषय नहीं है और उम्मीद जताई कि वह जल्द ही बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहेंगे। भारतीय टीम के नियमित खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की मौजूदगी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी के लिए रियान का चयन चर्चा का विषय रहा है। उन्होंने आठ मैचों में 112.82 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 88 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 20 है।

'रियान पराग की बल्लेबाजी में कोई खामी नहीं'

राठौड़ ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच हारने के बाद पत्रकारों से कहा, ''उसकी बल्लेबाजी में कोई खामी नहीं है। वह अभ्यास के दौरान अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। वह कड़ी मेहनत कर रहा है।'' वैभव सूर्यवंशी (234 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 357 रन), यशस्वी जायसवाल (153 के स्ट्राइक रेट से 255 रन) और ध्रुव जुरेल (130 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 232 रन) के शानदार प्रदर्शन के सामने रियान का प्रदर्शन फीका पड़ जाता है। वह रवींद्र जडेजा (132) और डोनोवन फरेरा (130) से भी पीछे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी का शतक गया बेकार, सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का 'चौका'
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

'खेल में कभी-कभी आप ऐसे दौर से गुजरते हैं'

राठौड़ ने कहा, ''कभी-कभी खेल में ऐसा ही होता है। कभी-कभी आप ऐसे दौर से गुजरते हैं जहां आप उतने रन नहीं बना पाते जितने बनाना चाहते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि यह खेल का हिस्सा है। वह वापसी करेगा और मजबूत वापसी करेगा। मुझे पूरा यकीन है। हम उसकी बल्लेबाजी को लेकर चर्चा कर रहे हैं।'' ईशान किशन (74 रन) और अभिषेक शर्मा (57 रन) की अर्धशतकीय पारियां 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के शतक पर भारी पड़ी जिससे हैदराबाद ने शनिवार को राजस्थान को पांच विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RR को मिली जीत से पूरी तरह खुश नहीं हैं रियान पराग, बोले- मुझे लगता है कि हम…
ये भी पढ़ें:RR के कप्तान रियान पराग को अपने किस निर्णय पर हो रहा पछतावा, कहा- ऐसा करते तो..

'भारतीय क्रिकेट को अगला सुपरस्टार मिला गया'

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह युवा खिलाड़ी एक अनुभवी पेशेवर की तरह बल्लेबाजी करता है और देश का अगला 'सुपरस्टार' बन सकता है। कैफ ने कहा, ''वैभव सूर्यवंशी एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाली प्रतिभा हैं। वह विलक्षण खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में ऐसा दबदबा बनाए हुए है जैसे गली क्रिकेट खेल रहे हों। वह एक ऐसे अनुभवी खिलाड़ी की तरह बल्लेबाजी करता है जिसने 10 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली हो। अगर वह फिट रहें, जीतने की ललक बनाए रखें और अपना ध्यान केंद्रित रखें तो भारतीय क्रिकेट को अगले 20 से 25 वर्षों के लिए अगला सुपरस्टार मिल गया है।''

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।