राजस्थान रॉयल्स को मिली जीत से पूरी तरह खुश नहीं हैं कप्तान रियान पराग, बोले- मुझे लगता है कि हम…
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग इस बात से खुश हैं कि उनके गेंदबाजों ने 159 रनों के टोटल को डिफेंड किया। हालांकि, इस बात से थोड़े से निराश हैं कि उनकी टीम थोड़े और ज्यादा रन बना सकती थी।

लखनऊ सुपर जायंट्स को उसी के घर पर एक लो स्कोरिंग मैच में हराने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग अपने गेंदबाजों से खुश हैं, लेकिन बल्लेबाजों के खिलाफ उन्होंने थोड़ी सख्ती दिखाई है। रियान पराग ने कहा है कि हम थोड़े और ज्यादा रन बना सकते थे। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन ही बनाए थे। इसके जवाब में मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स टीम 119 रन पर ढेर हो गई और मुकाबला 40 रनों के अंतर से हार गई। उन्होंने शुरुआत में धीमी अप्रोच रखने वाले ओपनर्स को भी डिफेंड किया।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने एलएसजी के खिलाफ मिली जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "जीत से बहुत खुश हूं। सबसे पहले, मुझे लगता है कि हमने बैटिंग में बहुत कम रन बनाए। जब मैं और हेट्टी (शिमरोन हेटमायर) बैटिंग कर रहे थे, तो विकेट जिस तरह से खेल रहा था, मुझे लगता है कि हमें और बेहतर करना चाहिए था। मैंने सोचा, सच कहूं तो, हमारे पास जो सिचुएशन थी, उसमें भी हम 180 रन बनाने के करीब थे और यह बहुत अच्छा स्कोर होता, क्योंकि मुझे पता था कि बाद में पिच धीमी हो जाएगी, लेकिन हां, बॉलर्स ने अपना काम काम किया।"
पिछले दो मैचों में ओपनर्स का अप्रोच थोड़ा अलग था? इस पर रियान पराग बोले, "नहीं, यह पिच की वजह से है। टूर्नामेंट की शुरुआत में, ग्रुप को मैसेज दिया गया था कि हम एक ऐसी टीम होंगे जो असेस करेगी और एडजस्ट करेगी और मुझे लगता है कि पिछले दो गेम में, हमें जो विकेट मिले, उन्होंने बहुत अच्छे से एडजस्ट किया और उन्होंने विकेट के हिसाब से बैटिंग की, न कि सिर्फ वैसे जैसे वे बैटिंग करना चाहते थे। इसका मिडिल-ऑर्डर के रन न बनाने या जो भी हो, उससे कोई लेना-देना नहीं है। अगर उन्हें फ्लैट विकेट मिलता है, तो वे जबरदस्त खेलते हैं। अगर उन्हें ऐसा ही एक और विकेट मिलता है, तो वे कुछ समय ले सकते हैं और फिर हम वहां से आगे बढ़ेंगे।"
आर्चर और बर्गर की बॉलिंग पर कप्तान पराग ने कहा, "मैं ब्लेस्ड हूं। मेरा मतलब है, गेम के इस स्टेज पर दो बॉलर्स का पावरप्ले में 3-3 ओवर बॉलिंग करना या T20 क्रिकेट जिस तरह से डेवलप हो रहा है, मुझे लगता है कि यह बस तारीफ के काबिल है। पहली इनिंग्स में विकेट सीमर्स के लिए थोड़ी ज़्यादा हेल्पिंग थी, लेकिन फिर दूसरी इनिंग्स में, हमें पता था कि यह स्विंग करेगी, लेकिन उन्होंने जिस लेंथ पर बॉलिंग की, जिस लाइन पर बॉलिंग की और जिस तरह से हमने फील्डिंग की, वह इंप्रेसिव था।"
'मैं खराब दौर से गुजर रहा'
अच्छी शुरुआत करने के बाद अपने आउट होने पर रियान पराग ने कहा, "हर कोई बहुत सपोर्टिव रहा है। मैं भी एक फेज़ से गुजर रहा हूं। IPL से ठीक पहले, मैं कुछ से गुजरा था और फिर अब भी मैं कुछ चीजों से गुजर रहा हूं और हर कोई यह समझता है। हर कोई इसकी रिस्पेक्ट करता है और मैं इसके लिए उनका थैंक यू बोलता हूं। मुझे लगता है कि जिस तरह से मैं बैटिंग कर रहा हूं, वह (बड़ी पारी) ज़्यादा दूर नहीं है, लेकिन जैसा कि मैं कह रहा हूं, अगर मैं कल जाता हूं और एक और गेम खेलता हूँ, तो यह वही होगा जिसकी टीम को जरूरत है। ऐसा नहीं है कि मैं रन नहीं बना रहा हूं और 30 बॉल पर 40 रन बनाने में अपना टाइम ले रहा हूं। ऐसा नहीं होने वाला है। मैं वहां जाता हूँ, कंडीशंस को देखता हूं। अगर वे चाहते हैं कि मैं पहली बॉल से 200 का स्ट्राइक रेट रखूं, तो मैं ऐसा करूंगा।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन