IPL 2026 rr vs srh Sunrisers Hyderabad thrashed Rajasthan Royals by 5 wickets Vaibhav Sooryavanshis century went in vain सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, Ipl Hindi News - Hindustan

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक

आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया है। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से हासिल कर लिया।

Sat, 25 April 2026 11:54 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक

आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया है। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से हासिल कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 मैच और 32 छक्के, पाटीदार-अय्यर-अभिषेक सब पीछे छूटे, वैभव सूर्यवंशी का जलवा

जुरैल और वैभव के बीच शतकीय साझेदारी

सीजन में पहली बार वापसी कर रहे सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान के बल्लेबाजों ने अपने मैदान पर पहले बैटिंग का न्योता पाकर उसे खूब भुनाया। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने टीम को तेज शुरुआत दी, लेकिन फिर जायसवाल 40 रन के स्कोर पर चलते बने। आज के मैच में उनका बल्ला नहीं बोला और उन्हें 8 गेंदों में सिर्फ 10 रन ही बना सके। हालांकि, जायसवाल के आउट होने के बाद ध्रुव जुरैल और वैभव सूर्यवंशी ने पारी को विस्फोटक अंदाज में आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की। जुरैल 35 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भयंकर चोट लगने के बाद अब कैसी है लुंगी एनगिडी की हालत? मैदान पर आ गई थी एंबुलेंस

वैभव सूर्यवंशी का शतक गया बेकार

वैभव सूर्यवंशी ने आज के मैच में अपना आक्रामक रूप अख्तियार किया। उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ दिया और आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसके बल्लेबाज बने। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 103 रनों की पारी के दौरान छक्के अधिक लगाए और चौके कम। सूर्यवंशी ने 12 छक्के और 5 चौके जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 278 से अधिक का रहा। वैभव की दमदार पारी के बाद भी राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने अच्छा फिनिश नहीं दिया और यही कारण है कि जहां एक समय यह टीम 250 के आसपास का स्कोर खड़ा करती दिख रही थी सिर्फ 228 रन ही बना सकी। फरेसा ने 16 गेंदों में 33 रन बनाए लेकिन सिमरन हेटमायर और बाकी बल्लेबाजों ने अच्छा फिनिशिंग टच नहीं दिया। अंत के ओवरों में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DC के निदेशक ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? कहा- 6 ओवर में ही मैच बदल दिया

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों का ऐसा रहा हाल

एसआरएच की ओर से प्रफुल्ल हिंग (4 ओवर 49 रन) और साकिब हुसैन (4 ओवर 62 रन) काफी महंगे साबित हुए हालांकि, इन गेंदबाजों को 1-1 विकेट हासिल हुए। लंबे समय के बाद वापसी कर रहे पैट कमिंस ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 27 रन खर्च किए और 1 विकेट भी झटका। ईशान मलिंगा ने चार ओवर में 38 रन देकर दो विकेट हासिल किए। शिवांग कुमार महंगे साबित हुए और 2 ओवर में ही 31 रन लुटा दिए, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। नीतीश कुमार रेड्डी ने दो ओवर की गेंदबाजी करते हुए 20 रन दिए और एक विकेट चटकाया।

अभिषेक-ईशान और अन्य बल्लेबाजों ने दिलाई जीत

229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने ट्रेविस हेड को 6 रन के निजी और 7 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने पारी को संभाला और 55 गेंदों में 132 रनों की साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने आज के मैच में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 29 गेंदों में 57 रन बनाकर फरेरा का शिकार बने। ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 71 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने मैच की लय सेट कर दी थी, जिसके बाद हेनरिक क्लासेन (24 गेंदों में 29) और नीतीश कुमार रेड्डी (18 गेंदों में 36) ने मैच को अपनी तरफ मोड़ लिया। इस मैच में सलिल अरोरा ( 3 गेंद में 8 रन) और अनिकेत वर्मा (1 गेंद में 1 रन) बनाकर जीत के साथ मैदान से लौटे। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस विशाल स्कोर को 18.3 ओवर में 9 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

राजस्थान रॉयल्स ने 8 गेंदबाजों से कराई गेंदबाजी

राजस्थान रॉयल्स की ओर से आज के मैच में जोफ्रा आर्चर ( 4 ओवर 34 रन) और ब्रजेश शर्मा ( 4 ओवर 44 रन) ने दो-दो विकेट लिए, जबकि फरेसा ने एक ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। आज के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन फिर भी 229 रनों के विशाल स्कोर को डिफेंड करने में सफल नहीं रहे। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने पॉइंट्स टेबल पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। इस मैच में आआर की तरफ से कप्तान रियान पराग, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, नांद्र बर्गर ने भी गेंदबाजी की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।