IPL 2026 R Ashwin compared Virat Kohli Rajat Patidar bond to Bharat and Ram Says if he is not captaining he will remain आर अश्विन ने रजत को बताया भरत और विराट को राम, बोले- कोहली कप्तानी नहीं करेंगे तो भी..., Ipl Hindi News - Hindustan

आर अश्विन ने रजत को बताया भरत और विराट को राम, बोले- कोहली कप्तानी नहीं करेंगे तो भी...

आर अश्विन ने विराट कोहली और राजत पाटीदार की शानदार बॉन्डिंग की सराहना की है। रजत के नेतृत्व में आरसीबी ने लगातार दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की। आरसीबी ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया।

Mon, 1 June 2026 01:04 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
आर अश्विन ने रजत को बताया भरत और विराट को राम, बोले- कोहली कप्तानी नहीं करेंगे तो भी...

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की। आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को पांच विकेट से हराकर खिताब का बचाव किया। रजत की एक खास क्लब में एंट्री हो चुकी है। वह आईपीएल में एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद खिताब डिफेंड करने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने पाटीदार और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की शानदार बॉन्डिंग की तारीफ की है। उन्होंने पाटीदार और विराट के रिश्ते को भरत और भगवान राम की तरह बताया। अश्विन ने खड़ाऊ का जिक्र किया। कोहली ने फाइनल में कमाल की पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों में 9 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन बनाए और आरसीबी की जीत की नैया पार लगाई।

'बड़े भाई आप देख लो, मैं सिर्फ कप्तान हूं'

अश्विन ने फाइनल के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''टीम हडल में विराट कोहली बात कर रहे थे। कोहली और रजत में शानदार पार्टनरशिप दिखी। यह कुछ ऐसा था कि बड़े भाई आप देख लो, मैं सिर्फ कप्तान हूं। आप इस टीम को चलाओ लेकिन मैं टीम का लीडर बनूंगा। रामायण में भरत ने जिस तरह भगवान राम की खड़ाऊ खकर राजकाज चलाया, ठीक उसी तरह रजत ने टीम को संभाला और फिर साबित करके दिखाया। जिस तरह से विराट बात कर रहे थे, रजत उन्हें स्पेस दे रहे थे।'' पूर्व स्पिनर ने इसके अलावा कहा, ''विराट कोहली टीम में अल्फा है। वह हमेशा अल्फा ही रहेंगे। अगर वह कप्तानी नहीं करेंगे तो भी अल्फा ही रहेंगे।'' बता दें कोहली ने 2011 से 2023 तक आईपीएल में 143 मैचों में आरसीबी की कप्तानी की। कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद फाफ डुप्लेसी ने कमान संभाली लेकिन ट्रॉफी हाथ नहीं लगी। वहीं, रजत द्वारा 2025 में आरसीबी की बागडोर संभालने के बाद आरसीबी का आईपीएल ट्रॉफी का सूखा हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैंने कभी ये सपना नहीं देखा...RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने बोल दिया खरा सच
ये भी पढ़ें:वैभव की वजह से अपना गेम बदलने पर मजबूर हुए विराट, फाइनल के बाद बताई पूरी कहानी
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

'कोहली कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ी'

पाटीदार ने आरसीबी की इस जीत में एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में अहम भूमिका निभाई। जीटी को हराने के बाद मध्य प्रदेश के इस क्रिकेटर ने कहा कि कैसे उन्होंने चुपचाप आरसीबी का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, ''कप्तानी का मेरा तरीका अलग है। मैं ज्यादा खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं करता, लेकिन साथ ही खेल की स्थिति से भी पूरी तरह वाकिफ रहता हूं। मुझे प्रबंधन और खिलाड़ियों दोनों का भरपूर समर्थन मिला।'' पाटीदार ने साथ ही कोहली के योगदान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''मेरे पास उनके योगदान को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। विराट कोहली कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ी हैं। वह एक महान खिलाड़ी हैं। मैदान पर और मैदान के बाहर हम सभी को उनसे सीखने का अवसर मिलता है।'' पाटीदार ने कहा, ''हम नाश्ते के दौरान काफी समय साथ में बिताते हैं। हम उनसे क्रिकेट या मैदान के बाहर की हर बात सीखने की कोशिश करते हैं। वे खिलाड़ियों से मिलते हैं और क्रिकेट के बारे में खूब बातें करते हैं। यह बहुत बढ़िया है।''

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।