IPL 2026 Points Table Update After KKR vs PBKS Match 12 Punjab Kings snatched number 1 Position from RCB Kolkata happy IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने RCB से छीनी बादशाहत, KKR को भी मिल गई खुशी, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने RCB से छीनी बादशाहत, KKR को भी मिल गई खुशी

IPL 2026 Updated Points Table: पंजाब किंग्स (PBKS) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से अंक तालिका में नंबर-1 का ताज छीन लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का तालिका में खाता खुल गया है।

Tue, 7 April 2026 12:26 AMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने RCB से छीनी बादशाहत, KKR को भी मिल गई खुशी

IPL 2026 Updated Points Table: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच सोमवार को आईपीएल 2026 का 12वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 3.4 ओवर के खेल के बाद मैच रद्द करना पड़ा, जिससे दोनों टीम को एक-एक अंक मिला। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब टीम ने अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से बादशाहत छीन ली है। पीबीकेएस पांच अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। श्रेयस ब्रिगेड ने अपने शुरुआती दो मैचों में विजयी परचम फहराया था। आरसीबी दो मैचों में चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के भी चार-चार अंक हैं लेकिन आरसीबी का नेट रनरेट दोनों से बेहतर है।

KKR को भी मिली गई खुशी

केकेआर को भी खुशी मिली है। मैच रद्द होने के साथ केकेआर का तालिका में खाता खुल गया है। तीन बार की चैंपियन कोलकाता टीम को मौजूदा सीजन के अपने शुरुआती दो मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा था जबकि तीसरे मुकाबले में भी टीम दो विकेट पर 25 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। अगर मैच शुरू होता तो यह पांच ओवर का ही हो पाता और टीम को सिर्फ आठ गेंद और खेलने को मिलती जिससे संभवत: उसकी स्थिति काफी कमजोर होती। केकेआर पॉइंट्स टेबल में फिलहाल आठवें स्थान पर है। अब सिर्फ गुजरात टाइटंस (जीटी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ही हैं, जिनका खाता नहीं खुला है। जीटी दो और पांच बार की विजेता सीएसके लगातार तीन मैच हार चुकी है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
पंजाब किंग्स32015+0.637
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु22004+2.501
राजस्थान रॉयल्स22004+2.233
दिल्ली कैपिटल्स22004+1.170
सनराइजर्स हैदराबाद31202+0.275
मुंबई इंडियंस21102-0.206
लखनऊ सुपर जाएंट्स21102-0.542
कोलकाता नाइट राइडर्स30211-1.964
गुजरात टाइटंस20200-0.424
चेन्नई सुपर किंग्स30300-2.517
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कीमत 25.20 करोड़, प्रदर्शन नील बटे सन्नाटा, KKR को करोड़ों का चूना लगा रहे ग्रीन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरुण और नरेन के बिना 2020 के बाद अपना पहला मैच खेल रही KKR, खत्म किया 6 साल का..

रहाणे और रघुवंशी नाबाद थे

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन उन्हें शुरुआत में ही दो बड़े झटके लगे। जेवियर बार्टलेट ने दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज फिन एलेन (6) और कैमरून ग्रीन (4) को तीन गेंद के भीतर आउट किया। दोनों ने विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह को कैच थमाए। बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब कप्तान अजिंक्य रहाणे आठ जबकि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी सात रन बनाकर नाबाद थे। मैच के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान भी दर्शकों के बीच मौजूद थे। वह इस सीजन में पहली बार मैच देखने आए थे। केकेआर ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए थे। बीमार सुनील नरेन और चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह रोवमैन पावेल और नवदीप सैनी को शामिल किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।