ipl 2026 kkr vs pbks Price 25.20 crores performance nil how is Cameron Green defrauding KKR of crores कीमत 25.20 करोड़, प्रदर्शन नील बटे सन्नाटा, KKR को कैसे करोड़ों का चूना लगा रहे कैमरून ग्रीन?, Ipl Hindi News - Hindustan

कीमत 25.20 करोड़, प्रदर्शन नील बटे सन्नाटा, KKR को कैसे करोड़ों का चूना लगा रहे कैमरून ग्रीन?

आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में कैमरून ग्रीन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन वे अपनी कीमत के अनुसार प्रदर्शन नहीं दे पा रहे हैं।

Tue, 7 April 2026 12:19 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
कीमत 25.20 करोड़, प्रदर्शन नील बटे सन्नाटा, KKR को कैसे करोड़ों का चूना लगा रहे कैमरून ग्रीन?

आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में कैमरून ग्रीन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया। क्रिकेट पंडितों का कहना है कि केकेआर के कैमरून ग्रीन को खरीदने की पीछे की वजह दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की भरपाई करना है। गौरतलब है कि आंद्रे रसेल लंबे समय तक कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे और उन्होंने ना सिर्फ अपनी बल्लेबाजी और पावर हिटिंग के दम पर टीम को कई मैच जिताई, बल्कि अपनी धारदार और ठिकाने पर डाली गई गेंदबाजी के कारण भी काफी उपयोगी साबित हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB Vs CSK मुकाबले में छक्कों का बन गया महारिकॉर्ड, 14 बैटर ने जड़े मैक्सिमम

फिलहाल एक भी गेंद नहीं डाल सकते ग्रीन

हालांकि, आईपीएल 2026 के शुरुआती फेज में कैमरून ग्रीन आंद्रे रसेल की भरपाई करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। उनकी पीठ की चोट के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ग्रीन को इस शर्त पर आईपीएल खेलने के लिए एनओसी दी है कि वे अगले कुछ सप्ताह तक बिल्कुल भी गेंदबाजी नहीं करेंगे और सिर्फ बल्लेबाजी के लिए खेलेंगे। ग्रीन के गेंदबाजी ना करने से केकेआर की टीम का संतुलन बिगड़ रहा है, क्योंकि टीम चाहती है कि वे एक ऑलराउंडर की भूमिका का निर्वाह करें। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो उनकी जगह एक विशेषज्ञ बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए। लेकिन केकेआर ऐसा चाहकर भी नहीं कर सकती है, क्योंकि वे आईपीएल के इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। ग्रीन के गेंदबाजी ना करने पर पूर्व भारताय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी सवाल खड़े कर चुके हैं और कप्तान रहाणे खुद एक मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह दिया था कि "ग्रीन क्यों गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं यह सवाल आप मुझसे नहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछिए।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरुण और नरेन के बिना 2020 के बाद अपना पहला मैच खेल रही KKR, खत्म किया 6 साल का..

बल्लेबाजी में निराशाजनक प्रदर्शन

ग्रीन ने साल 2026 में आईपीएल के कुल तीन मैच केकेआर की जर्सी में खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी की है और उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में जब सब बल्लेबाज अच्छी लय में दिखे थे वानखड़े की सपाट पिच पर 10 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 18 रन बनाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तो ग्रीन को गेंद ही नहीं समझ आई थी। उन्होंने दो गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन की राह नाप ली थी। बारिश के कारण रद्द हुए मैच में भी केकेआर ने जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया तब ग्रीन की बल्लेबाजी आई, लेकिन वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 2 गेंदों का सामना करते हुए 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी 320 की स्ट्राइक रेट वाला तो आया ही नहीं, RCB की ताबड़तोड़ बैटिंग से अश्विन..

आईपीएल 2026 में कैमरून ग्रीन का स्कोर

18 (10) मुंबई इंडियंस के खिलाफ

2 (2) सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ

4 (2) पंजाब किंग्स के खिलाफ

केकेआर के लिए साबित हो रहे घाटे का सौदा?

कैमरून ग्रीन का इस तरह से एक भी गेंद ना फेंकना और बल्लेबाजी में लगातार फेल होना केकेआर की फ्रंचाइजी के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। इस पर रविचंद्रन अश्विन ने विस्तार से बात करते हुए कहा था कि बतौर खिलाड़ी आपका प्रदर्शन अच्छा या खराब रहे चलता है लेकिन आप एफर्ट ही ना डालें ऐसा कैसे चलेगा। अश्विन ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर कोई गेंदबाजी चार ओवर की गेंदबाजी करने से मना करता है तो उसके खिलाफ बीसीसीआई को एक्शन लेना चाहिए और पैसे काट लेने चाहिए।

पंजाब किंग्स ने किया टेबल टॉप

बता दें कि पंजाब किंग्स और केकेआर के बीच सोमवार को खेला जाने वाला मुकाबला शुरुआती कुछ ओवरों के बाद बारिश के कारण रद्द कर दिया गया, जिसकी वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। इस एक अंक के साथ पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल पर पांच अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। ऑरेंज कैप समीर रिजवी के पास है, जबकि पर्पल कैप पर रवि बिश्नोई का कब्जा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।