IPL 2026 Points Table Punjab Kings face major setback in their playoff hopes how can Shreyas Iyer team qualify Scenario पंजाब किंग्स पर मंडराया खतरा! प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका; श्रेयस अय्यर की टीम कैसे कर सकती है क्वालीफाई?, Ipl Hindi News - Hindustan

पंजाब किंग्स पर मंडराया खतरा! प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका; श्रेयस अय्यर की टीम कैसे कर सकती है क्वालीफाई?

पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। PBKS की यह लगातार 5वीं हार है, जिससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।

Fri, 15 May 2026 07:36 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पंजाब किंग्स पर मंडराया खतरा! प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका; श्रेयस अय्यर की टीम कैसे कर सकती है क्वालीफाई?

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को गुरुवार, 14 मई की रात आईपीएल 2026 में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। पहले 7 में से 6 मैच जीतकर विजयरथ पर सवार पंजाब की टीम को अचानक पता नहीं क्या हुआ कि उनकी गाड़ी जीत के ट्रैक से उतर गई है। 7 में से 6 मैच जीतने के बाद ऐसा लग रहा था कि पंजाब प्लेऑफ में कदम रखने वाली पहली टीम होगी। मगर वो कहते हैं ना क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, यहां कभी मर्जी कुछ मर्जी हो सकता है। एक समय जहां कहा जा रहा था कि पंजाब की टीम प्लेऑफ के लिए सबसे पहले क्वालीफाई कर सकती है, वहीं अब उन पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PBKS vs MI: कैसे तिलक ने पंजाब की उम्मीदों पर फेरा पानी? आखिरी ओवर का रोमांच
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में CSK-RR बनी पंजाब किंग्स के लिए खतरा

जी हां, पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में इस हार के बाद चौथे पायदान पर है। 12 मैचों के बाद उनके खाते में 13 अंक है, 6 मैच उन्होंने जीते, 5 हारे और केकेआर के खिलाफ एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा।

पंजाब किंग्स के अब दो और मैच बाकी है। अगर पीबीकेएस उन दो मैचों को जीत भी लेती है तो वह अब अधिकतम 17 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के पास अभी भी अधिकतम 18-18 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑरेंज कैप के लिए जबरदस्त रेस, आज संजू सैमसन की नजरें टॉप-5 में जगह बनाने पर

आज चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेलने वाली है। सीएसके के खाते में फिलहाल 12 अंक है। अगर आज चेन्नई की टीम लखनऊ को हराने में कामयाब रहती है तो वह 14 पॉइंट्स के साथ पंजाब को आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 से बाहर कर देगी।

पोजिशनटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु12840+1.05316
2गुजरात टाइटन्स12840+0.55116
3सनराइजर्स हैदराबाद12750+0.33114
4पंजाब किंग्स12651+0.35513
5चेन्नई सुपर किंग्स11650+0.18512
6राजस्थान रॉयल्स11650+0.08212
7दिल्ली कैपिटल्स12570-0.99310
8कोलकाता नाइट राइडर्स11461-0.1989
9मुंबई इंडियंस12480-0.5048
10लखनऊ सुपर जायंट्स11380-0.9076
,

कैसे पंजाब किंग्स कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई?

पंजाब किंग्स के अगले दो मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाएंट्स से है। आरसीबी से पीबीकेएस 17 मई को तो एलएसजी से 23 तारीख को भिड़ेगी। अगर पंजाब किंग्स को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें सबसे पहले हर हाल में ये दोनों मैच जीतने जरूरी है। यहां से एक हार उनका प्लेऑफ की दौड़ से पत्ता साफ कर सकती है।

अगर पंजाब किंग्स बचे दो मैच जीतने में कामयाब रहती है तो वह 14 मैचों के बाद अधिकतम 17 पॉइंट्स तक पहुंच जाएगी।

ऐसे में पंजाब को दुआ करनी होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को कम से कम एक और हार का सामना करना पड़े।

सीएसके और आरआर के 3-3 मैच बाकी है। दोनों टीमों के खाते में फिलहाल 12-12 अंक है, अगर चेन्नई और राजस्थान बचे तीन मैच जीतती है तो वह 18 अंकों तक पहुंच जाएगी, ऐसे में पंजाब का प्लेऑफ की दौड़ से पत्ता कट जाएगा।

वहीं अगर चेन्नई और राजस्थान को 1-1 हार का भी सामना करना पड़ता है तो उनकी गाड़ी 16 पॉइंट्स पर ही अटक जाएगी और पंजाब किंग्स को 17 अंकों के साथ प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।