IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List After DC vs GT Match 14 Shubman Gill KL Rahul Rashid Khan Prasidh ऑरेंज कैप लिस्ट में गिल की छलांग, राहुल टॉप 10 में भी नहीं; पर्पल कैप में राशिद-प्रसिद्ध का फायदा, Ipl Hindi News - Hindustan

ऑरेंज कैप लिस्ट में गिल की छलांग, राहुल टॉप 10 में भी नहीं; पर्पल कैप में राशिद-प्रसिद्ध का फायदा

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप लिस्ट में छलांग लगाई है। पर्पल कैप सूची में राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा का फायदा हुआ।

Thu, 9 April 2026 12:40 AMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
ऑरेंज कैप लिस्ट में गिल की छलांग, राहुल टॉप 10 में भी नहीं; पर्पल कैप में राशिद-प्रसिद्ध का फायदा

PL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बुधवार को आईपीएल 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) पर एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की। जीटी ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 210/4 का स्कोर खड़ा किया और डीसी को 209/8 पर रोक दिया। गुजरात ने मौजूदा सीजन में तीन मैचों में पहली जीत का स्वाद चखा। जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की रेस में छलांग लगाई है। वह ऑरेंज कैप लिस्ट में नौवें नंबर (तीन मैचों में 109 रन) पर पहुंच गए हैं। गिल ने डीसी के खिलाफ 45 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 70 रनों की पारी खेली।

जोस बटलर छठे पायदान पर पहुंचे

जीटी के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर (तीन मैचों में 116 रन) छठे पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने मैच में 27 गेंदों में 52 रन बटोरे, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के हैं। गुजरात के सामने शतक से चूकने वाले केएल राहुल टॉप 10 में नहीं हैं। वह तीन मैचों में 93 रनों के साथ 18वें नंबर पर हैं। डीसी के ओपनर राहुल ने 52 गेंदों में 92 रन जुटाए। उनके बल्ले से 11 चौके और चार छक्के निकले। राहुल पिछले दो मैचों में फ्लॉप रहे थे। फिलहाल, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के सिर पर ऑरेंज कैप सजी है। उन्होंने तीन मैचों में 170 रन बनाए हैं। दिल्ली के समीर रिजवी दूसरे नंबर पर हैं। उनके तीन मुकाबलों में 160 रन हैं। पिछले दो मैचों में बड़ी पारी खेलने वाले रिजवी का गुजरात के विरुद्ध खाता तक नहीं खुला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में सबसे तेज 500 बाउंड्री लगाने वाले प्लेयर; शुभमन गिल की टॉप 5 में एंट्री
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लिस्ट-

प्लेयरमैचरनटीम
यशस्वी जायसवाल3170राजस्थान रॉयल्स
समीर रिजवी3160दिल्ली कैपिटल्स
हेनरिक क्लासेन3145सनराइजर्स हैदराबाद
वैभव सर्यवंशी3122राजस्थान रॉयल्स
रोहित शर्मा3118मुंबई इंडियंस
जोस बटलर3116गुजरात टाइटंस
देवदत्त पडिक्कल2111रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
अंगकृष रघुवंशी3110कोलकाता नाइट राइडर्स
शुभमन गिल3109गुजरात टाइटंस
कूपर कोनोली3108पंजाब किंग्स
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केएल राहुल शतक से चूकने के बाद अनचाहे क्लब में शामिल, तोड़ा वॉर्नर का रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:गुजरात ने दिल्ली के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी दो ओवर में फैंस की सांसें अटकी

वहीं, गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिनर राशिद खान का पर्पल कैप लिस्ट में फायदा हुआ है। प्रसिद्ध आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की रेस में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने तीन मैचों में छह शिकार किए हैं। प्रसिद्ध ने दिल्ली के खिलाफ चार ओवर में 52 रन देकर दो विकेट लिए। राशिद तीसरे स्थान पर हैं। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में महज 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। पर्पल कप अभी राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर रवि बिश्नोई के पास है। उन्होंने तीन मैचों में सात विकेट लिए हैं। डीसी के लुंगी एनगिडी चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने जीटी के सामने एक विकेट झटका।

आईपीएल 2026 पर्पल कैप लिस्ट-

प्लेयरमैचविकेटटीम
रवि बिश्नोई37राजस्थान रॉयल्स
प्रसिद्ध कृष्णा36गुजरात टाइटंस
राशिद खान35गुजरात टाइटंस
लुंगी एनगिडी35दिल्ली कैपिटल्स
नांद्रे बर्गर35राजस्थान रॉयल्स
विजयकुमार वैशाख35पंजाब किंग्स
जैकब डफी25रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
अंशुल कम्बोद35चेन्नई सुपर किंग्स
प्रिंस यादव24लखनऊ सुपर जायंट्स
हर्ष दुबे34सनराइजर्स हैदराबाद
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।