Fastest To 500 boundaries in IPL Shubman Gill Enters Top 5 During DC vs GT IPL 2026 Matcj only two Indians on the list IPL में सबसे तेज 500 बाउंड्री लगाने वाले प्लेयर; शुभमन गिल की टॉप 5 में एंट्री, लिस्ट में दो भारतीय, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL में सबसे तेज 500 बाउंड्री लगाने वाले प्लेयर; शुभमन गिल की टॉप 5 में एंट्री, लिस्ट में दो भारतीय

स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 500 बाउंड्री का आंकड़ा छू लिया है। गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान गिल ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ अर्धशतक जमाया।

Wed, 8 April 2026 10:40 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL में सबसे तेज 500 बाउंड्री लगाने वाले प्लेयर; शुभमन गिल की टॉप 5 में एंट्री, लिस्ट में दो भारतीय

गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटील स्टेडियम में 45 गेंदों में 70 रन बनाए। बतौर ओपनर उतरे गिल ने 4 चौके और पांच छक्के लगाए। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 500 बाउंड्री का आंकड़ा छू लिया है। उन्होंने 117 पारियों में यह कारनामा अंजाम दिया। गिल आईपीएल में सबसे तेज 500 बाउंड्री जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। गिल ने अभी तक 382 चौके और 124 छक्के (506 बाउंड्री) लगाए हैं। उन्होंने 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। वह 2022 से जीटी के लिए खेल रहे हैं।

लिस्ट में दिग्गज क्रिस गेल शीर्ष पर

आईपीएल में सबसे तेज 500 बाउंड्री जमाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गेल ने महज 87 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया था। उनके बाद सूची में इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबजा जोस बटलर हैं। बटलर ने 101 पारियों में 500 बाउंड्री ठोकीं। वह गुजरात टाइटंस में है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर और भारत के बल्लेबाज केएल राहुल ने 105-105 पारियों में 500 बाउंड्री लगाईं। आईपीएल में सबसे ज्यादा बाउंड्री (1075) जड़ने का ओवरऑल रिकर्ड विराट कोहली के खाते में हैं। उन्होंने 778 चौके और 297 छक्के मारे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कोहली के अलावा कोई भी एक हजार बाउंड्री तक नहीं पहुंचा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे कुछ साबित नहीं करना है, विश्व कप में नजरअंदाज किए जाने पर गिल क्या बोले
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL में सबसे तेज 500 बाउंड्री लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर

87 पारियां - क्रिस गेल

101 पारियां - जोस बटलर

105 पारियां - डेविड वॉर्नर

105 पारियां - केएल राहुल

117 पारियां - शुभमन गिल

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर शुभमन गिल खुलकर बोले, कहा- मुझे यह पसंद नहीं है
ये भी पढ़ें:बटलर ने T20 में 600 छक्के जड़ रचा इतिहास, टॉप 5 लिस्ट में चार खिलाड़ी एक टीम से

गिल-सुंदर ने की शतकीय साझेदारी

स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की मदद से गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 210/4 का स्कोर खड़ा किया। सुंदर ने 32 गेंद में 55 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो सिक्स हैं। बटलर ने 27 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के जमाए। बटलर और गिल दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की पार्टनरशिप की। गिल ने 15वें ओवर में एनगिडि को डीप स्क्वेयर लेग में चौका लगातर अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल की पारी का अंत लुंगी एंगिडी ने किया जब गुजरात का स्कोर 183 रन था। वह ऑफ स्टम्प से बाहर जाती फुल लेंथ गेंद पर मिडऑफ में नीतिश राणा को कैच दे बैठे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।