IPL 2026 KL Rahul joins unwanted club after missing out on century During GT vs DC Clash shatters David Warner's Record केएल राहुल शतक से चूकने के बाद अनचाहे क्लब में शामिल, डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, Ipl Hindi News - Hindustan

केएल राहुल शतक से चूकने के बाद अनचाहे क्लब में शामिल, डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में शतक से चूक गए। वह एक अनचाहे क्लब में शामिल हो गए है। अनुभवी बल्लेबाज राहुल ने साथ ही डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

Wed, 8 April 2026 11:46 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
केएल राहुल शतक से चूकने के बाद अनचाहे क्लब में शामिल, डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बुधवार को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने खिलाफ एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की। डीसी के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने जीटी की नाक में जमकर दम किया। वह महज 8 रनों से शतक से चूके। बतौर ओपनर उतरे राहुल ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 52 गेंदों में 92 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और दो छक्के हैं। वह आईपीएल में छठे शतक से चूकने के बाद एक अनचाहे क्लब में शामिल हो गए हैं। दरअसल, राहुल आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा पर 90 प्लस स्कोर पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह तीसरी बार नर्वस नाइंटीज (90 से 99 रनों के बीच आउट होना) का शिकार हुए। ऋतुराज गायकवाड़, ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर भी तीन-तीन बार 90 प्लस स्कोर पर विकेट गंवा चुके हैं।

डेविड वॉर्नर का ये रिकॉर्ड किया ध्वस्त

राहुल ने वॉर्नर का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 75 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। राहुल अभी तक 20 मर्तबा ऐसा कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वॉर्नर ने 19 बार यह कमाल किया। वॉर्नर अब आईपीएल में नहीं खेलते। लिस्ट में शीर्ष पर वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। उन्होंने आईपीएल में 23 बार 75 प्लस स्कोर बनाया है। उनके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली ने 22 मर्तबा ऐसा किया है। वह जारी सीजन में गेल को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले केएल राहुल, अब ऋषभ पंत! संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी, दिया ये बयान
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 75+ स्कोर

23 - क्रिस गेल

22 - विराट कोहली

20 - केएल राहुल

19 - डेविड वॉर्नर

16 - बटलर/धवन

14 - एबी डिविलियर्स

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को हराया, आखिरी गेंद पर मारी बाजी

दिल्ली को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे

मैच की बात करें तो जीत के लिए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाए। राहुल 17वें ओवर में आउट हुए। दिल्ली को आखिरी दो ओवर में 36 रन चाहिए थे और मोहम्मद सिराज ने 19वें ओवर में 23 रन दे डाले। डेविड मिलर (20 गेंद में नाबाद 40) ने उन्हें दो छक्के और दो चौके लगाकर दिल्ली को मैच में बनाए रखा। आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रन की जरूरत थी और प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर विपराज निगम ने चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर निगम आउट हो गए जबकि चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत थी लेकिन कुलदीप यादव रन आउट हो गए। दिल्ली ने वाइड गेंद के लिए रिव्यू भी लिया जो नाकाम रहा। जीटी ने सीजन में तीन मैचों में पहली जीत हासिल की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।