अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन आज केएल राहुल से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, वैभव सूर्यवंशी-विराट कोहली को भी लग सकता है झटका
IPL 2026 Orange Cap- आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में आज जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी। सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के अलावा पंजाब किंग्स के बल्लेबाज एक्शन में होंगे।

IPL 2026 Orange Cap- आईपीएल 2026 में आज यानी 3 मई को ऑरेंज कैप को लेकर जबरदस्त जंग देखने को मिलने वाली है। 'सुपर संडे' को आज दो मुकाबले -सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस वर्सेस पंजाब किंग्स- खेले जाने हैं। SRH से अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन, गुजरात टाइटंस से शुभमन गिल और साई सुदर्शन व पंजाब किंग्स से प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है। ऑरेंज कैप की रेस में आज केएल राहुल से नंबर-1 की गद्दी छिन सकती है, वहीं विराट कोहली टॉप-5 से ही बाहर हो सकते हैं। आईए एक नजर आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड पर डालते हैं-
केएल राहुल से ऑरेंज कैप छीनने को तैयार अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ओपनर केएल राहुल के सिर इस समय ऑरेंज कैप सजी हुई है। राहुल 433 रनों के साथ पहले पायदान पर मौजूद हैं। हालांकि सनराइनजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। अभिषेक शर्मा 425 रनों के साथ लिस्ट में दूसरे तो क्लासेन 414 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।
अभिषेक शर्मा को ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने के लिए 9 रनों की दरकार है, वहीं क्लासेन को केएल राहुल को पछाड़ने के लिए 20 रन चाहिए होंगे।
विराट कोहली हो सकते हैं टॉप-5 से बाहर
केएल राहुल, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के अलावा ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 बल्लेबाजों में अन्य दो नाम वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली के हैं। वैभव 404 रनों के साथ चौथे तो कोहली 379 रनों के साथ पांचवें पायदान पर हैं। विराट कोहली आज टॉप-5 से बाहर हो सकते हैं, उन्हें पछाड़ने की ताक में एक दो नहीं बल्कि 6 खिलाड़ी हैं। वहीं खतरा वैभव सूर्यवंशी के लिए भी है।
विराट कोहली के लिए खतरा बनें ये 6 खिलाड़ी
ऑरेंज कैप की रेस में आज विराट कोहली को टॉप-5 से एक दो नहीं बल्कि 6 खिलाड़ी बाहर करने के दावेदार हैं। शुभमन गिल 373 रनों के साथ ठीक विराट कोहली के पीछे हैं। वहीं प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन 346 रन बनाए हैं। साई सुदर्शन 328 रन, ईशान किशन 312 रन, श्रेयस अय्यर 309 रन और जोस बटलर 309 रनों के साथ टॉप-15 में मौजूद हैं। आज इन सभी खिलाड़ियों की नजरें रनों की बरसात कर ऑरेंज कैप पर होगी।
आज के आईपीएल मैच
बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबला दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि गुजरात टाइटंस वर्सेस पंजाब किंग्स मैच शाम में 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन