IPL 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस? या अभी भी है कोई चांस; जानें प्लेऑफ समीकरण
Mumbai Indians IPL 2026 Playoffs Qualification Scenario: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की हालत आईपीएल 2026 में बेहद खराब है। 9 में से एमआई 7 मैच हार चुकी है, वहीं 2 में ही उन्हें जीत मिली है। मगर अभी भी उनके प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस है।

Mumbai Indians IPL 2026 Playoffs Qualification Scenario: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की हाल आईपीएल 2026 में काफी खस्ता है। शनिवार, 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए बड़े मुकाबले में उन्हें एक और हार का सामना करना पड़ा। यह एमआई की 9 मैचों में 7वीं हार है। इस हार के बाद क्रिकेट के गलियारों में बातें होने लगी कि क्या मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है? क्या एमआई का पत्ता प्लेऑफ की रेस से कट गया है? तो बता दें, अधिकारिक रूप से ऐसा नहीं हुआ है, मगर अब मुंबई इंडियंस की गाड़ी 14 अंकों से आगे नहीं बढ़ पाएगी। जिस तरह यह टूर्नामेंट चल रहा है, उसे देखकर लगता नहीं कि 14 अंकों के साथ कोई टीम इस बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी।
मुंबई इंडियंस कैसे पहुंच सकती है प्लेऑफ में
मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल 2026 में 9 मैच खेले हैं, जिसमें 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, वहीं 2 मैचों में ही उन्हें जीत मिली है। एमआई के खाते में फिलहाल 4 अंक है और वह आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है।
मुंबई इंडियंस को इस सीजन 5 और मैच खेलने हैं, अगर हार्दिक पांड्या की टोली इन सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करने में भी कामयाब रहती है तो वह अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। इतिहास गवाह रहा है कि 14 अंकों के साथ आईपीएल प्लेऑफ में कदम रखना बहुत कठिन रहा है।
यह तो साफ है कि मुंबई की किस्मत अब उनके हाथों में नहीं रह गई है। मुंबई इंडियंस को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो सबसे पहले उन्हें अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे। अगर यहां से एक भी चूक होती है तो वह सीधा टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। इसके अलावा MI के खिलाड़ियों को दुआ भी करनी होगी कि उनका कोई मैच बारिश की भेंट ना चढ़े।
मुंबई इंडियंस का शेड्यूल
मुंबई इंडियंस के अगले पांच मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स, डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स से हैं। इन पांच में से तीन टीमें फिलहाल टॉप-4 में हैं। आरसीबी, पीबीकेएस और आरआर तीनों के खाते में 12 या उससे अधिक अंक है। अगर मुंबई को प्लेऑफ का टिकट चाहिए तो उन्हें इन तीनों ही तगड़ी टीमों को हराना होगा। वहीं दुआ करनी होगी कि टॉप-4 में शामिल कोई एक टीम 14 अंकों से आगे नहीं बढ़ पाए।
अगर ऐसा होता है तो भी मामला नेट रन रेट पर जाकर फंसेगा। अगर अंत में मुंबई का नेट रन रेट टॉप-4 में 14 अंक पर अटने वाली टीम से बेहतर होता है तो ही उन्हें प्लेऑफ का टिकट मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन