ipl 2026 lsg vs dc Rishabh Pants performance as an opener in the IPL is disappointing see statistics IPL में बतौर ओपनर निराशाजनक है पंत का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी हो सकते हैं हैरान, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL में बतौर ओपनर निराशाजनक है पंत का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी हो सकते हैं हैरान

आईपीएल में ऋषभ पंत ने बहुत कम मैचौं में सलामी बल्लेबाजी की है। लेकिन जितने भी मैचों में वे ओपनर के तौर पर बैटिंग करने आए हैं उनका बल्ला खामोश ही रहा है और एक बार फिर यही बात रिपीट हो गई है।

Wed, 1 April 2026 09:36 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL में बतौर ओपनर निराशाजनक है पंत का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी हो सकते हैं हैरान

आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खुद के बैटिंग ऑर्डर को प्रमोट किया। वे बतौर सलामी बल्लेबाज बैटिंग करने मैदान पर आए। हालांकि, ज्यादा देर नहीं टिक सके और सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। पारी के तीसरे ओवर में गेंदबाज मुकेश कुमार की गेंद पर मिचेल मार्श ने तेज शॉट खेला जो गेंदबाजी की तरफ आई और मुकेश के हाथों को चूमती हुई सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप पर जा लगी। इस दौरान ऋषभ पंत क्रीज से बाहर थे और उन्हें आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिल की कप्तानी को क्या हो गया है? PBKS से मिली हार के बाद भड़के पूर्व क्रिकेटर

आईपीएल में ऋषभ पंत ने बहुत कम मैचौं में सलामी बल्लेबाजी की है। लेकिन जितने भी मैचों में वे ओपनर के तौर पर बैटिंग करने आए हैं उनका बल्ला खामोश ही रहा है और एक बार फिर यही बात रिपीट हो गई है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल में बतौर ओपनर पंत का प्रदर्शन

69 (40)

2 (8)

32 (26)

1 (2)

21 (18)

7 (9) आज के मैच में

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में 1000+ रन बनाकर सर्वाधिक औसत रखने वाले टॉप-5 ओपनर, राहुल-कोहली का जलवा

इन आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि पंत ने अब तक के अपने लंबे आईपीएल करियर में सिर्फ 6 मरतबा सलामी बल्लेबाजी की है, जिनमें उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी खेली है। इसके अलावा उन्होंने 2, 32, 1, 21 और 7 रनों का स्कोर किया है। पंत के इन आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट एक्सपर्ट्स और प्रशंसक यह सवाल कर रहे हैं क्या एडेन मार्करम जैसे धाकड़ बल्लेबाज (जिनका अभी वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन रहा था) के होते हुए खुद को सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रमोट करके पंत टीम का नुकसान कर रहे हैं।

ऋषभ पंत को साल 2025 के आईपीएल मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी है। हालांकि, पिछले साल उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और यह खराब प्रदर्शन 2026 के पहले मुकाबले में भी जारी रहा। इस खराब प्रदर्शन के बाद देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंत अगले मुकाबले में भी सलामी बल्लेबाजी करते हैं या खुद को बल्लेबाजी क्रम में नीचे धकेलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिल ने किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा? पंजाब किंग्स से शिकस्त के बाद बोले- हमने…

ऋषभ पंत के ओवरऑल करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वे 126 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 3560 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147.35 का और औसत 33.90 का रहा है। उन्होंने अपने आईपीएल के करियर में 19 अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। उनके नाम 320 चौके और 170 छक्के दर्ज हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।