gt vs pbks ipl 2026 Why did Aakash Chopra get angry about Shubman Gill's captaincy know what he said शुभमन गिल की कप्तानी को क्या हो गया है? पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद भड़के पूर्व क्रिकेटर, कहा- इसका क्या तुक.., Ipl Hindi News - Hindustan

शुभमन गिल की कप्तानी को क्या हो गया है? पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद भड़के पूर्व क्रिकेटर, कहा- इसका क्या तुक..

पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने गिल की ओलोचना की है। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि शुभमन गिल की कप्तानी को क्या हो गया है। आकाश चोपड़ा ने गिल की कप्तानी पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनके फैसलों पर हैरानी जताई है।

Wed, 1 April 2026 07:40 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
शुभमन गिल की कप्तानी को क्या हो गया है? पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद भड़के पूर्व क्रिकेटर, कहा- इसका क्या तुक..

मंगलवार, 21 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टाइटंस पर तीन विकेट से जीत दर्ज की। यह मुकाबला एक वक्त तक काफी रोमांचक हो गया था, लेकिन छोटे-छोटे फैसलों की वजह से जीत पंजाब किंग्स के हाथ लगी। मुल्लापुर, न्यू चंडीगढ़ के यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी बहुत औसत रही और वे अहम निर्णय लेने में सफल नहीं हो सके। पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने गिल की ओलोचना की है। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि शुभमन गिल की कप्तानी को क्या हो गया है। आकाश चोपड़ा ने गिल की कप्तानी पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनके फैसलों पर हैरानी जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में 1000+ रन बनाकर सर्वाधिक औसत रखने वाले टॉप-5 ओपनर, राहुल-कोहली का जलवा

प्रसिद्ध कृष्णा को देर से गेंदबाजी पर लाने के फैसले पर आकाश चोपड़ा काफी नाराज नजर आए। एक तरफ जहां उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी की तारीफ की वहीं शुभमन गिल की कप्तानी की आलोचना करते नजर आए। आकाश ने गेंदबाजों के गलत इस्तेमाल पर भी अपनी बात रखी है और कहा है कि कल के मैच में गिल की कप्तानी में बहुत कुछ कमी रह गई थी। उनके अनुसार, गिल की कप्तानी में काफी सुधार की गुंजाइश दिखी क्योंकि उन्होंने अपने मुख्य गेंदबाजों का सही समय पर इस्तेमाल नहीं किया।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिल ने किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा? पंजाब किंग्स से शिकस्त के बाद बोले- हमने…

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब शो आकाशवाणी पर कहा “शुभमन गिल की कप्तानी को क्या हुआ है यार मैं उनसे यह सवाल पूछना चाहता हूं। और ये छोटा पॉइंट है पर पॉइंटेंट है मैं ये एक सवाल इसलिए पूछ रहा हूं, क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा खेल रहे थे पर आप उनको बोलिंग ही नहीं करा रहे थे। यार 12 ओवर निकल गए हैं सामने वाली टीम ऑलमोस्ट मैच जीत चुकी है तब आप प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर आते हैं फिर वो तीन ओवर में तीन विकेट चटका देते हैं तो वो मैच में थोड़ा सा रोमांच आ जाता है पर इसका क्या तुक बनता है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GT से मैच जीतने के बाद अय्यर ने किसे बताया हीरो? कहा- वह बड़े मैच का प्लेयर

आकाश चोपड़ा ने गेंदबाजों के गलत इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई। वे इस बात से हैरान थे कि प्रसिद्ध कृष्णा को इतनी देर तक गेंदबाजी से क्यों रोका गया और मोहम्मद सिराज के दो ओवर बचे रहने के बावजूद उन्हें पूरा क्यों नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि गिल की कप्तानी में बहुत कुछ कमी रह गई थी। आकाश का मानना है कि जब विपक्षी टीम मैच लगभग जीत चुकी थी, तब मुख्य गेंदबाजों को लाने का कोई मतलब नहीं रह गया था। चोपड़ा ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि प्रसिद्ध कृष्णा को इम्पैक्ट प्लेयर की सूची में क्यों रखा गया और टीम की रणनीति क्या थी।

बता दें कि कल के मैच में प्रसिद्ध कृष्णा को शुभमन गिल ने गेंदबाजी तब थमाई जब मैच पूरी तरह से हाथ से निकल चुका था। हालांकि, इसके बावजूद कृष्णा ने तीन विकेट लेकर मैच में कुछ रोमांच जरूर निर्मित किया, लेकिन वापसी के लिए और यहां से मैच जीतने के लिए काफी देरी हो चुकी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।