कम मार, सारे राज जानता हूं; ईशान किशन ने क्यों किया वैभव सूर्यवंशी को 'ब्लैकमेल', मैच के बाद टांग खींची
ईशान किशन ने मैच के बाद माजक में वैभव सूर्यवंशी से बातचीत में कहा कि वह उनकी टीम के खिलाफ थोड़ी नरमी दिखाए, क्योंकि वह उनके राज जानते हैं।

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले मं शतक लगाया। हालांकि उनकी शतकीय पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रनों के लक्ष्य को 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मैच के बाद ईशान किशन ने भारतीय टीम से दो साल तक बाहर रहने के दौरान किन चीजों पर काम किया और कैसे वापसी करने में सफल रहे, इन चीजों पर अपना अनुभव शेयर किया। इस बीच उनसे वैभव सूर्यवंशी के बारे में जब पूछा गया तो किशन ने मजाक में कहा कि उन्होंने वैभव से बताया कि वह उनके राज जानते हैं और उनकी टीम के खिलाफ थोड़ा कम आक्रामक खेले।
सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत के बाद ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत की। दोनों खिलाड़ी बिहार से आते हैं और इस वजह से वो एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं। जियोस्टार से बातचीत में ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी के साथ बातचीत के बारे में डिटेल दी। उन्होंने बताया कि वैभव का विकेट हैदराबाद के लिए मैच में महत्वपूर्ण पल था। विकेटकीपर बल्लेबाज का मानना है कि अगर उन्हें आउट नहीं करते तो स्कोर 258 तक जा सकता था।
सारे राज जानता हूं
ईशान किशन ने कहा, ''मैं उसे बता रहा था कि वह कितनी बेरहमी से बैटिंग कर रहा और कैसे हिट मार रहा है। कई बार, आप ये सोच कर डर जाते हैं कि अगर ये कुछ ओवर रुक गया तो स्कोर क्या होगा। इसलिए उसका विकेट लेने हमारे लिए जरूरी था। ये 228 रन था और ये आराम से 258 हो सकता था। क्रिकेट कमबैक के बारे में है। हमने उसे आउट किया और वापसी की।'' मैं उसे बताया, 'जब मैं तुम्हारे खिलाफ खेल रहा हूं, तो मेरी टीम के खिलाफ थोड़ा कम मारो, मैं तुम्हारे सब राज और अंदर की बात जानता हूं।''
इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह युवा खिलाड़ी एक अनुभवी पेशेवर की तरह बल्लेबाजी करता है और देश का अगला ''सुपरस्टार'' बन सकता है। कैफ ने कहा, ''वैभव सूर्यवंशी एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाली प्रतिभा हैं। वह विलक्षण खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में ऐसा दबदबा बनाए हुए है जैसे गली क्रिकेट खेल रहे हों। वह एक ऐसे अनुभवी खिलाड़ी की तरह बल्लेबाजी करता है जिसने 10 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली हो। अगर वह फिट रहें, जीतने की ललक बनाए रखें और अपना ध्यान केंद्रित रखें तो भारतीय क्रिकेट को अगले 20 से 25 वर्षों के लिए अगला सुपरस्टार मिल गया है।''
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन