MI vs LSG Live Score: मुंबई ने छह विकेट से जीता मैच
मुंबई ने छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। जैक्स ने छक्का लगाकर मुंबई को जीत की दहलीज पार कराई। यह मुंबई द्वारा चेज किया गया सबसे बड़ा टारगेट है।


रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा
MI vs LSG IPL 2026 Match 47 Result: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में फिर से जीत की पटरी पर लौट आई है। एमआई ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। यह एलएसजी की लगातार छठी हार है। एमआई ने 'करो या मरो' मैच में 229 रनों का लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल किया। यह आईपीएल में मुंबई द्वारा चेज किया गया सबसे बड़ा टारगेट है। पांच बार की चैंपियन एमआई 10 मैचों में तीसरी जीत दर्ज करने के बाद अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। लखनऊ को 9 मैचों में सातवीं हार मिली है। एलएसजी की राह में अब कांटे बिछ गए हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम चार अकों के साथ तालिका में दसवें नंबर पर है।
रोहित और रिकेल्टन ने किया कमाल
मुंबई ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार आगाज किया। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की दमदार साझेदारी की। रिकेल्टन 17 रनों से सेंचुरी से चूक गए। उन्होंने 32 गेंदों में 6 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 83 रनों की पारी खेली। उन्हें मोहसिन खान ने 11वें ओवर में आउट किया। रोहित भी शतक से चूक गए। उन्होंने 44 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें छह चौके और सात छक्के हैं। रोहित को मणिमारन सिद्धार्थ ने 14वें ओवर में अपना शिकार बनाया। सिद्धार्थ ने 16वें ओवर में तिलक वर्मा (13 गेंदों में 11) को पवेलियन की राह दिखाई। मुंबई को चौथा झटका कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव (7 गेंदों में 12) के तौर पर लगा। उन्हें मोहम्मद शमी ने 18वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। नमन धीर 12 गेंदों में 23 और विल जैक्स 4 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। जैक्स ने विजयी छक्का लगाया।
निकोलस पूरन की तूफानी फिफ्टी
लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 228 रन जुटाए। एमआई ने 'करो या मरो' मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। लखनऊ की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। बतौर ओपनर उतरे जोश इंग्लिस 5 गेंदों में 15 रन ही बना पाए। उन्हें अल्लाह गजनफर ने तीसरे ओवर में पवेलियन भेजा। इंग्लिश और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी की। इसके बाद, मार्श ने निकोलस पूरन के साथ बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने 34 गेंदों में 94 रनों की पार्टनरशिप की। पूरन ने 21 गेंदों में एक चौके और 8 छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली। पूरन को कॉर्बिन बॉश ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्श को आउट किया। मार्श ने 25 गेंदों में 44 रन बटोरे, जिसमें चार चौके और तीन छक्के हैं।
कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चला
कप्तान ऋषभ पंत (10 गेंदों में 15) का बल्ला नहीं चला। उन्हें विल जैक्स ने 11वें ओवर में पवेलियन भेजा। डेब्यूटेंट अक्षर रघुवंशी (7 गेंदों में 11) को रघु शर्मा ने 13वें ओवर में कॉट एंड बोल्ड किया। लखनऊ की आधी टीम 160 रन पर लौटी। ऐसे में एडेन मार्करम और हिम्मत सिंह ने क्रीज पर टिके। दोनों ने छठे विकेट के लिए 68 रनों की पार्टरनशिप की। मार्करम ने 25 गेंदों में नाबाद 31 रन जोड़े। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। हिम्मत ने 31 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और इतने ही छक्के हैं। एक समय लग रहा था कि एलएसजी 250 का आंकड़ा छू लेगी लेकिन एमआई ने अंतिम तीन ओवर में सिर्फ 22 रन दिए।
MI Score: 229/4 (18.4 ओवर)
LSG Score: 228/5 (20 ओवर)
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव।
MI vs LSG Live Score: मुंबई ने छह विकेट से जीता मैच
मुंबई ने छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। जैक्स ने छक्का लगाकर मुंबई को जीत की दहलीज पार कराई। यह मुंबई द्वारा चेज किया गया सबसे बड़ा टारगेट है।
MI vs LSG Live Score: सूर्यकुमार बने शमी का शिकार
सूर्यकुमार यादव आउट हो गए हैं। उन्हें मोहम्मद शमी ने 18वें ओवर में पूरन को कैच कराया। सूर्या ने 7 गेंदों में 12 रन बनाए।
MI vs LSG Live Score: तिलक वर्मा का नहीं चला बल्ला
मुंबई का तीसरा विकेट तिलक वर्मा के तौर पर गिरा है। उन्होंने 13 गेंदों में 11 रन जोड़े। सिद्धार्थ ने 16वें ओवर में तिलक को मार्करम के हाथों लपकवाया। सूर्यकुमार यादव 7 और नमन धीर 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
MI vs LSG Live Score: रोहित शर्मा भी शतक से चूके
रोहित शर्मा भी शतक से चूक गए हैं। उन्होंने 44 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली। रोहित के बल्ले से छह चौके और सात छक्के निकले। उन्हें सिद्धार्थ ने 14वें ओवर में शमी के हाथों कैच कराया। मुंबई को अंतिम 36 गेंदों में जीत के लिए 52 रनों की जरूरत है।
MI vs LSG Live Score: सेंचुरी से चूके रिकेल्टन
रयान रिकेल्टन सेंचुरी से चूक गए हैं। उन्होंने 32 गेंदों में 6 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 83 रनों की पारी खेली। रिक्लेटन को मोहसिन खान ने 11वें ओवर में इंग्लिस को कैच कराया। उन्होंने रोहित शर्मा (58)* के संग पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की। अब तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
MI vs LSG Live Score: रयान रिकेल्टन ने ठोकी फिफ्टी
रोहित शर्मा ने 27 जबकि और रियान रिकेल्टन ने 22 गेंदों में अर्धशतक जमाया है। रोहित ने आईपीएल में 49वां अर्धशतक लगाया है। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 121/0 है। णिमारन सिद्धार्थ ने नौवें ओवर में 23 रन खर्च किए।
MI vs LSG Live Score: रोहित शर्मा ने आवेश खान को कूटा
मुंबई ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 71 रन जोड़े। आवेश खान द्वारा डाले गए छठे ओवर में रोहित शर्मा ने 21 रन बटोरे। 'हिटमैन' ने दूसरी, तीसरी गेंद पर चौका जबकि चौथी और पांचवीं गेंद र छक्का जमाया। रोहित 36 और रिकेल्टन 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs LSG Live Score: मुंबई इंडियंस 30 के पार
तीन ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 35/0 है। शमी ने स्पेल के दूसरे ओवर में 14 रन दिए, जिसमें रोहित और रिकेल्टन के बल्ले से एक-एक छक्का निकला। रोहित 12 और रिकेल्टन 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
MI vs LSG Live Score: मुंबई की पारी का आगाज
मुंबई की पारी का आगाज हो गया है। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन लक्ष्य का पीछा करने आए हैं। शमी ने पहले ओवर में 10 रन खर्च किए। रिक्लेटन ने पहली और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। रोहितने चौथी गेंद पर सिंगल निकाला।
MI vs LSG Live Score: मुंबई को 229 का टारगेट मिला
मुंबई को 229 रनों का टारगेट मिला है। मार्करम 31 और हिम्मत सिंह 40 रन बनाकर नाबाद लौटे।
MI vs LSG Live Score: 200 के पार पहुंची लखनऊ टीम
लखनऊ टीम ने 17वें ओवर में जाकर 200 रनों का आंकड़ा पार किया। रघु ने अपने स्पेल के चौथे ओवर में 14 रन दिए। मार्करम और हिम्मत ने एक-एक छक्का मारा। मार्करम 27 और हिम्मत 24 रन बनाकर टिके हैं।
MI vs LSG Live Score: रघुवंशी सस्ते में लौटे पवेलियन
लखनऊ की आधी टीम आउट हो गई है। डेब्यूटेंट अक्षत रघुवंशी सस्ते में पवेलियन लौटे। उन्होंने 7 गेंदों में 11 रन बनाए, जिसमें एक छक्का है। उन्हें रघु शर्मा ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर कॉट एंट बोल्ड किया।
MI vs LSG Live Score: ऋषभ पंत का नहीं चला बल्ला
कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 10 गेंदों में 15 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का है। विल जैक्स ने 11वें ओवर में पंत को विकेट के पीछे कैच कराया। मार्करम और अक्षत रघवुंशी 7-7 रन बनाकर खेल रहे हैं। डेब्यूटेंट रघुवंशी ने पहली गेंद पर ही छक्का लगाया।
MI vs LSG Live Score: पूरन-मार्श बने बॉश का शिकार
कॉर्बिन बॉश ने निकोलस पूरन की तूफानी पारी का अंत कर दिया है। उन्होंने नौवें ओवर की पहली गेंद पर पूरन को रिकेल्टन के हाथों कैच कराया। पूरन ने 21 गेंदों में 63 रन जुटाए। उनके बल्ले से एक चौका और 8 छक्के निकले। बॉश ने ओवर की पांचवी गेंद पर मिचेल मार्श को नमन धीर को लपकवाया। मार्श ने 25 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की।
MI vs LSG Live Score: पूरन ने ठोकी तूफानी फिफ्टी
निकोलस पूरन ने 16 गेंदों में तूफानी फिफ्टी ठोकी है। उन्होंने आठवें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर पचासा पूरा किया। पूरन ने मौजूदा सीजन में पहला और आईपीएल करियर का 15वां अर्धशतक लगाया।
MI vs LSG Live Score: लखनऊ ने पावरप्ले में 90 रन जोड़े
लखनऊ ने पावरप्ले में मुंबई के परखच्चे उड़ाए। लखनऊ ने शुरुआती छह ओवर में एक विकेट गंवाकर 90 रन बटोरे। यह मौजूदा सीजन में एलएसजी का बेस्ट पावरप्ले स्कोर है। मार्श 29 और पूरन 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। गजनफर ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में 19 रन लुटाए, जिसमें पूरन के बल्ले से दो छक्के और एक चौका निकला।
MI vs LSG Live Score: लखनऊ 50 के पार, बुमराह को कूटा
लखनऊ टीम ने चार ओवर में 50 का आंकड़ा पार कर लिया। बुमराह ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में 21 रन लुटाए, जिसमें दो वाइड और एक नो भी है। उन्हें मार्श ने कूटा। मार्श ने एक छक्का और तीन छक्के जड़े। वह 32 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
MI vs LSG Live Score: इंग्लिस बने गजनफर का शिकार
स्पिनर अल्लाह गजनफर ने मुंबई को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने तीसरे ओवर में जोश इंग्लिस को सूर्यकुमार यादव के हाथों लपकवाया। इंग्लिस ने 5 गेंदों में 15 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल हैं। इंग्लिश ने मिचेल मार्श (16)* के साथ 29 रनों की साझेदारी की। मार्श का साथ देने के लिए निकोलस पूरन आए हैं।
MI vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी शुरू
लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी शुरू हो गई है। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ओपनिंग जोड़ी के रूप में उतरे हैं। दीपक चाहर ने पहले ओवर में 11 रन खर्च किए, जो मार्श के बल्ले से निकले। उन्होंने दूसरी गेंद पर छक्का और तीसरी पर चौका लगाया। जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में 10 रन दिए। इंग्लिश और मार्श ने एक-एक चौका लगाया।
MI vs LSG Live Score: दोनों की सब्स्टीट्यूट लिस्ट
लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स: मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट
MI vs LSG Live Score: मुंबई ने लखनऊ से जीता टॉस
मुंबई ने टॉस जीतकर लखनऊ को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। कप्तान हार्दिक अनफिट होने के कारण नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगर सूर्यकुमार यादव कमान संभाल रहे हैं। रोहित शर्मा की वापसी हो गई है।
MI vs LSG Live Score: कुछ देर में होगा टॉस
मुंबई बनाम लखनऊ मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कप्तान हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत टॉस के लिए सात बजे मैदान पर मौजूद होंगे।
MI vs LSG Live Score: बोल्ट को पावरप्ले में नहीं मिल रहा विकेट
न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को पावरप्ले स्पेशलिस्ट माना जाता है। हालांकि, यह पेसर जारी सीजन में एमआई के लिए शुरुआती फेज कोई विकेट हासिल नहीं कर सका। एएम गजनफर ने पावरप्ले में पांच विकेट चटकाए हैं। वह फिलहाल एमआई के लिए सीजन में सबसे ज्यादा 11 विकेट लेने वाले बॉलर हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या पावरप्ले में लखनऊ के सामने गजनफर और जसप्रीत बुमराह का इस्तेमाल कर सकते हैं।
MI vs LSG Live Score: दोनों टीमों की संभावित XII:
मुंबई इंडियंस की संभावित XII: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार, एएम गजनफर, रघु शर्मा, कॉर्बिन बॉश।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XII: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, आयुष बडोनी, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।
MI vs LSG Live Score: हेड-टू-हेड में लखनऊ टीम भारी
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान एलएसजी का पलड़ा भारी रहा है। लखनऊ ने छह मैचों में एमआई को हराया है। वहीं, मुंबई ने सिर्फ दो मैच ही लखनऊ से जीते हैं।
MI vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, मोहसिन खान, एनरिक नोर्किया, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, मयंक यादव, अक्षत रघुवंशी, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी।
MI vs LSG Live Score: मुंबई इंडियंस का स्कॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एएम गजनफर, कृष भगत, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इजहार, रघु शर्माक्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराी, दीपक चाहर।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।