IPL 2026 Heinrich Klaasen enters Awesome Club Rohit Sharma did this 13 years ago हेनरिक क्लासेन ने IPL के धाकड़ क्लब में मारी एंट्री, रोहित शर्मा ने 13 साल पहले किया ये कमाल, Ipl Hindi News - Hindustan

हेनरिक क्लासेन ने IPL के धाकड़ क्लब में मारी एंट्री, रोहित शर्मा ने 13 साल पहले किया ये कमाल

Heinrich Klaasen in IPL 2026: हेनरिक क्लासेन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ छोटी पारी खेली लेकिन आईपीएल के एक धाकड़ क्लब में एंट्री कर ली। क्लब में रोहित शर्मा समेत पांच खिलाड़ी हैं।

Wed, 13 May 2026 04:34 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
हेनरिक क्लासेन ने IPL के धाकड़ क्लब में मारी एंट्री, रोहित शर्मा ने 13 साल पहले किया ये कमाल

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को आईपीएल 2026 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के हाथों 82 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। जीटी ने अहमदाबाद में 186/5 का स्कोर बनाया और एसआरएच को 14.5 ओवर में ऑलरआउट कर दिया। ट्रैविस हेड (0), अभिषेक शर्मा (6) और ईशान किशन (11) जैसे बल्लेबाज दहाई अंक में नहीं पहुंचे। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने एसआरएच के लिए कुछ देर टिककर बैटिंग की लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 16 गेंदों में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए। क्लासेन भले ही सस्ते में आउट हुए लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक धाकड़ क्लब में एंट्री करने में सफल रहे। क्लब में रोहित शर्मा समेत पांच खिलाड़ी हैं।

रोहित शर्मा ने 13 साल पहले किया था ये कमाल

क्लासेन आईपीएल के एक सीजन में नंबर 4 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए 500 प्लस रन बनाने वाले पांचवें प्लेयर बन गए हैं। वह मौजूदा सीजन में 12 मैचों में 50.80 के औसत से 508 रन बटोर चुके हैं, जिसमें 50.80 का औसत रहा। उनके बल्ले से पांच अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। क्लासेन के पास फिलहाल ऑरेंज कैप है। उनके अलावा जीटी के ओपनर साई सुदर्शन (12 मैचों में 501 रन) ने 500 का आंकड़ा छुआ है। बता दें कि 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने सबसे पहले नंबर-4 या उससे नीचे आने के बाद 500 प्लस रन बनाने का कमाल किया। उन्होंने 13 साल पहले यानी आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए ऐसा किया। वह अब एमआई की ओर से ओपनिंग करते हैं। वहीं, ऋषभ पंत ने 2018 में दिल्ली के लिए, ग्लेन मैक्सवेल ने 2021 में आरसीबी की ओर से जबकि रियान पराग ने 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए यह कारनामा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SRH की शर्मनाक हार पर कोच विटोरी ने पढ़ा GT का कसीदा, बोले- हम जानते थे कि…
ये भी पढ़ें:SRH के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस की जीत के 5 नायक कौन-कौन रहे?
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा रन बनाए

मैच की बात करें तो तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सस्ते में समेटा और आईपीएल में अपनी लगातार पांचवीं जीत हासिल की। कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने पॉवरप्ले में एसआरएच के चार विकेट चटका दिए, जिससे टीम उबर ही नहीं पाई। रबाडा और जेसन होल्डर ने तीन-तीन विकेट चटकाए। रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। एसआरएच का कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। कप्तान पैट कमिंस सर्वाधिक (9 गेंदों में 19) रन बनाए। जीटी ने अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के साथ प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह पक्क करी ली। हैदराबाद इस हार के बावजूद तालिका में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।