who are 5 heroes of Gujarat Titans victory against SRH bowlers led the charge 2 batsmen also performed well SRH के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस की जीत के 5 नायक कौन? गेंदबाजों ने संभाला मोर्चा, 2 बैटर भी चले
More
Hindi NewsफोटोखेलSRH के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस की जीत के 5 नायक कौन? गेंदबाजों ने संभाला मोर्चा, 2 बैटर भी चले

SRH के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस की जीत के 5 नायक कौन? गेंदबाजों ने संभाला मोर्चा, 2 बैटर भी चले

आईपीएल 2026 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस की जीत के 5 हीरो कौन-कौन से रहे, आइए आपको बताते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaWed, 13 May 2026 01:15 AM
1/7

गुजरात ने हैदराबाद को हराया 

आईपीएल 2026 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। अहमदाबाद की मुश्किल पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 168 रन पांच विकेट के नुकसान पर बनाए थे और 169 रनों का लक्ष्य रखा था। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 14.5 ओवर में 86 रनों पर सिमट गई।

2/7

जीत के पांच नायक

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस की जीत के 5 हीरो कौन-कौन से रहे, आइए आपको बताते हैं।

3/7

साईं सुदर्शन

साईं सुदर्शन ने हैदराबाद की मुश्किल पिच पर 44 गेंदों में 61 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साईं सुदर्शन- 44 गेंदों में 61 रन, 5 चौके, 2 छक्के, 138.64 का स्ट्राइक रेट।

4/7

वाशिंगटन सुंदर

बल्लेबाजी के लिए प्रतिकूल पिच पर 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने करते हुए 33 गेंदों में 50 रन बनाने वाले वाशिंगटन सुंदर आज के मैच में जीत के बड़े हीरो रहे। वाशिगंटन सुंदर- 33 गेंदों में 50 रन, 7 चौके, 1 छक्का, 151.52 का स्टाइक रेट।

5/7

कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा ने आज के मैच में चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और हैदराबाद की बल्लेबाजी यूनिट को धराशायी कर दिया। कगिसो रबाडा- 4 ओवर, 28 रन, 3 विकेट।

6/7

जेसन होल्डर

जेसन होल्डर ने कल के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल कर लिए। वे इस जीत के बड़े हीरो रहे। जेसन होल्डर- 4 ओवर, 20 रन, 3 विकेट- 5 की इकोनॉमी रेट।

7/7

मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा

मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी कल के मैच में धारदार गेदंबाजी की और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को धराशाई कर दिया। मोहम्मद सिराज- 3 ओवर, 11 रन, 1 मेडन, 1 विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा, 3 ओवर 23 रन 2 विकेट