IPL 2026 Head Coach Ricky Ponting Angry Reaction Goes Viral as Punjab Kings Mess Up in Field During Live Chat पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग पर कोच रिकी पोंटिंग का पारा हाई, इंटरव्यू के दौरान फेंकने वाले थे माइक, Ipl Hindi News - Hindustan

पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग पर कोच रिकी पोंटिंग का पारा हाई, इंटरव्यू के दौरान फेंकने वाले थे माइक

पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग बुधवार को हैदराबाद की पारी के दौरान टीम की खराब फील्डिंग देखकर काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह माइक फेंकने वाले थे।

Wed, 6 May 2026 10:36 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग पर कोच रिकी पोंटिंग का पारा हाई, इंटरव्यू के दौरान फेंकने वाले थे माइक

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग चर्चा का विषय रही। मैच के दौरान पंजाब के फील्डरों ने खूब कैच टपकाए, जिसका फायदा हैदराबाद के बल्लेबाजों ने उठाया और 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच के दौरान पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग कैच छूटने के कारण अपना आपा खोते हुए नजर आए। पंजाब की फील्डरों ने मैच के दौरान करीब 4 कैच छोड़े, जिसके कारण ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाज अर्धशतक लगाने में सफल हुए।

रिकी पोंटिंग हुए गुस्सा

आईपीएल 2026 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स की फील्डिंग निराशाजनक रही। हैदराबाद की पारी के दौरान कूपर कॉनली, शशांक सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन ने कैच छोड़े। प्रभसिमरन ने स्टपिंग का मौका गंवाया था। रिकी पोंटिंग हैदराबाद कीपारी के दौरान ब्रॉकास्टर को इंटरव्यू दे रहे थे। इससे पहले कूपर कॉनली और शशांक सिंह ने ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के कैच छोड़े थे। इंटरव्यू के दौरान वह इन दोनों कैचों पर बोल ही रहे थे कि लॉकी फर्ग्यूसन ने मिड विकेट पर कैच छोड़ दिया। रिकी पोंटिंग ने तीसरा कैच ड्रॉप होने पर कहा, ''मैं मैदान पर माइक को फेंकने के काफी करीब था। पंजाब की फील्डिंग पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में रही है, खासकर शशांक सिंह ने कई कैच छोड़े हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इरफान ने श्रेयस की दिग्गजों से की श्रेयस की तुलना, धोनी-रोहित के क्लब में रखा

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने आतिशी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 54 रन जोड़े। चौथे ओवर में लॉकी फ़र्ग्युसन ने अभिषेक शर्मा को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों मे दो चौके और चार छक्के लगाते हुए (35) रन बनाये। इसके बाद सातवें ओवर में यजुवेंद्र चहल ने ट्रेविस हेड को अपना शिकार बना लिया। ट्रेविस हेड ने 19 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (38) रन बनाये। इसके बाद कर रहे इशान किशन और हाइनरिक क्लासन के पंजाब के खिलाडियों खराब प्रदर्शन देखने को मिला और उन्होंने कई कैच छोड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल की बैटिंग दिल्ली के लिए डेथ वॉरंट,सर्वाधिक रन बनाने वाले पर मांजरेकर बरसे

15वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने इशान किशन को आउट किया। इशान किशन ने 32 गेंदों में दो चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 55 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 235 रनों का स्कोर खड़ा। पारी की आखिरी गेंद पर हाइनरिक क्लासन कैच आउट हुये। क्लासन ने 43 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली। नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाये।

पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह, लॉकी फ़र्ग्युसन, विजयकुमार वैशाक और यजुवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।