Irfan Pathan Calls Shreyas Iyer One of IPL Greatest Captains Ranks him Alongside ms Dhoni Rohit sharma gautam Gambhir इरफान पठान ने बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की दिग्गजों से की तुलना, धोनी-रोहित शर्मा के क्लब में रखा, Ipl Hindi News - Hindustan

इरफान पठान ने बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की दिग्गजों से की तुलना, धोनी-रोहित शर्मा के क्लब में रखा

इरफान पठान ने श्रेयस अय्यर की तुलना एमएस धोनी, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों से की है। उनका मानना है कि श्रेयस भी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।

Wed, 6 May 2026 09:25 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इरफान पठान ने बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की दिग्गजों से की तुलना, धोनी-रोहित शर्मा के क्लब में रखा

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में है। उनकी कप्तानी में टीम जारी सीजन में पॉइंट्स टेबल में नंबर वन टीम है और लगातार मुकाबले जीतते आई है। मैचों के दौरान भी श्रेयस ने बतौर कप्तान कई अच्छे फैसले लेते आए हैं, जिससे उनकी टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार में से एक रही है। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी श्रेयस अय्यर की लीडरशिप की तारीफ की है। पूर्व ऑलराउंडर का मानना है कि श्रेयस अय्यर भी उन सफल आईपीएल कप्तानों की सूची में आते हैं, जिसमें एमएस धोनी, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर मौजूद हैं।

श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को 2020 में आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया था। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 में चैंपियन बनाया था और अब पंजाब किंग्स को दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचाने के करीब हैं। इससे पहले आईपीएल 2025 में श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। पंजाब की टीम आईपीएल 2026 में नौ मैचों में 6 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। अय्यर ने नौ मैचों में 320 से ज्यादा रन बनाए हैं और पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। प्रभसिमरन ने 361 रन बनाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई की टीम के साथ नहीं दिखे हार्दिक, क्या नहीं खेलेंगे बेंगलुरु के खिलाफ मैच?
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

धोनी-रोहित से तुलना

इरफान पठान ने जियोस्टार के शो पर श्रेयस अय्यर की नेतृत्व क्षमता और अलग-अलग टीमों के साथ ढलने की उनकी काबिलियत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''एमएस धोनी, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर की उस लिस्ट में, मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर का नाम भी बेहतरीन कप्तानों में सबसे ऊपर होना चाहिए। तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी को फाइनल तक ले जाना आसान काम नहीं है। हर फ्रेंचाइजी अपनी कल्चर, सेटअप और माइंडसेट में पूरी तरह अलग होती है। उन चीजों के साथ तालमेल बिठाना और फिर आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करना कोई साधारण बात नहीं है। ऐसा पहले कभी किसी ने नहीं किया है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब किंग्स के पूर्व गेंदबाज की अचानक हुई मौत; कोहली के साथ खेला था क्रिकेट

सबसे सफल IPL कप्तानों से श्रेयस अय्यर की तुलना करते हुए इरफान पठान ने कहा, ''एमएस धोनी ने CSK के साथ अपनी सभी पांच ट्रॉफी जीतीं, और ऐसा नहीं है कि उन्होंने किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेला। इसी तरह, रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान अपनी सभी ट्रॉफियां MI के साथ जीती हैं, और गौतम गंभीर ने उन दो सीज़न में KKR के लिए यह कारनामा किया था। लेकिन यहां श्रेयस अय्यर हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी को फाइनल तक पहुंचाया और KKR के साथ खिताब भी जीता।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।