IPL 2026 KL Rahul Signs Death Warrant for DC with Insipid Batting says Former India cricketer Sanjay Manjrekar राहुल की बैटिंग दिल्ली के लिए डेथ वॉरंट है, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पर संजय मांजरेकर बरसे, Ipl Hindi News - Hindustan

राहुल की बैटिंग दिल्ली के लिए डेथ वॉरंट है, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पर संजय मांजरेकर बरसे

संजय मांजरेकर का मानना है कि केएल राहुल की पारी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार की वजह में से एक बनी। राहुल ने चेन्नई मुकाबले में 13 गेंद में 12 रन बनाए। वह पावरप्ले के आखिरी ओवर तक क्रीज पर मौजूद थे।

Wed, 6 May 2026 06:34 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
राहुल की बैटिंग दिल्ली के लिए डेथ वॉरंट है, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पर संजय मांजरेकर बरसे

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली स्टेडियम में लोस्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। ट्रिस्टन स्टब्स और समीर ने पारी के अंत में कुछ बड़े शॉट खेकर टीम को 150 के पार पहुंचाया। हालांकि टीम को शुरुआत बेहद खराब मिली। पावरप्ले में टीम ने 37 रन ही बना सकी और दो विकेट गंवा दिए। केएल राहुल की बैटिंग सवालों के घेरे में रही। पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने केएल राहुल की पारी की जमकर आलोचना की है और उन्हें दिल्ली की हार का गुनहगार बताया।

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 13 गेंद में 12 रन बनाए। राहुल पावरप्ले के आखिरी ओवर में अकील होसेन का शिकार बने। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जारी सीजन में घर पर पांच मैचों में दिल्ली की ये चौथी हार है।

संजय मांजरेकर ने मैच के बाद कहा, ''ये लगभग ऑड और इवन गेम्स जैसा है, जहां कभी-कभी वो गेंदबाजी पर सीधे हमला बोल देता है, जो कि वो केएल राहुल है जिसे हम देखना चाहते हैं। लेकिन फिर उन्हें लगता है कि उन्होंने आक्रामक खेलने का हक पा लिया है और अब वह बाद में आने वाले बल्लेबाजों के लिए जिम्मेदार बन जाते हैं, और फिर वह वैसी (धीमी) पारी खेलते हैं। 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट होना टीम के लिए डेथ वॉरंट पर साइन करने जैसा है। उन फीके पहले छह ओवरों के बाद, दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल वहीं खत्म हो गया था।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई की टीम के साथ नहीं दिखे हार्दिक, क्या नहीं खेलेंगे बेंगलुरु के खिलाफ मैच?

केएल राहुल आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं और ऑरेन्ज कैप भी अपने नाम की है। लेकिन इस मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। उन्होंने आगे कहा, ''पिछले मैच में शानदार पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने शुरुआती 6 ओवर में 12 गेंद में 12 रन बनाए। जब आपके पास 200 के स्ट्राइक रेट वाले ओपनर हो, तब आपके पास ऐसे ओपनर नहीं हो सकते जो 12 गेंद में 12 रन बनाए, इस उम्मीद में कि बाद में वह मारेगा।''

केएल राहुल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम जारी सीजन में 10 मैचों में 445 रन हैं। उन्होंने 44 चौके और 24 छक्के लगाए हैं। उनका औसत 49.44 और स्ट्राइक रेट 180.89 है। उन्होंने पिछले मैच में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 440 रन हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।