ipl 2025 rr vs mi Why was Vaibhav Suryavanshi unable to face Jasprit Bumrah in IPL 2025 IPL 2025 में क्यों जसप्रीत बुमराह का सामना नहीं कर पाए थे वैभव सूर्यवंशी?, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2025 में क्यों जसप्रीत बुमराह का सामना नहीं कर पाए थे वैभव सूर्यवंशी?

आईपीएल 2025 में जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की टीमें आमने-सामने हुई थीं,  लेकिन इन दोनों ने एक दूसरे को फेस क्यों नहीं किया था आइए आज हम आपको बताते हैं।

Tue, 7 April 2026 08:55 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL 2025 में क्यों जसप्रीत बुमराह का सामना नहीं कर पाए थे वैभव सूर्यवंशी?

आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला 7 अप्रैल मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच शाम में साढे़ सात बजे से खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण हालिया अपडेट तक टॉस की प्रक्रिया भी पूरी हो पाई है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 मैच जीता है, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CSK ठोक सकती है 300 से अधिक का स्कोर, इरफान पठान ने IPL से पहले की थी भविष्यवाणी

वैभव सूर्यवंशी बनाम बुमराह की बैटल का इंतजार

इस मैच का क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बारिश ने फिलहाल व्यवधान डाला है, लेकिन हर कोई चाहता है कि आज का मैच टाइम से शुरू हो। इसका कारण युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। वैभव ने आईपीएल 2025 में डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक लगातर बेहतर प्रदर्शन ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट के साथ कर रहे हैं। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और दिग्गज गेंदबाजों को नेस्तनाबूत करने के तरीके के कारण क्रिकेट प्रशंसकों को इंतजार है कि वे आधुनिक दौर के सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का किस अंदाज में सामना करते हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में अब तक सबसे लंबे छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, RCB के 3 बैटर का..

IPL 2025 में बुमराह के सामने क्यों नहीं थे वैभव?

बुमराह और सूर्यवंशी की बैटल देखने को दर्शक उतावले हो रहे हैं। कई लोगों के मन में यह सवाल होगा कि पिछले साल जब सूर्यवंशी ने अपना डेब्यू कर लिया था तब फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में उनका सामना जसप्रीत बुमराह से क्यों नहीं हुआ था।

इसका सीधा जवाब यह है कि तब बुमराह के गेंदबाजी करने आने से पहले ही वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट गए थे। 1 अप्रैल 2025 को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 217 रन बनाए थे, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 17वें ओवर में 117 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। उस मैच में वैभव सूर्यवंशी का सामना जसप्रीत बुमराह से इसलिए नहीं हो सका था क्यों दीपक चाहर ने ही उन्हें बुमराह की गेंदबाजी आने से पहले पवेलियन की राह दिखा दी थी। 2 गेंदों का सामना करते हुए सूर्यवंशी का खाता नहीं खुला था।

भुवनेश्वर ने किया था क्लीन बोल्ड, बुमराह क्या करेंगे?

हालांकि, मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मुकाबले के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में पिछले साल बेहतर प्रदर्शन किया था और 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी। उनका यही रवैया आईपीएल 2026 में जारी है और यही कारण है कि फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब इस युवा बल्लेबाज का सामना बुमराह से हो। इस युवा बल्लेबाज के सामने बुमराह क्या करते हैं यह भी देखना दिलचस्प होगा। आईपीएल के सबसे सफल तेज गेंदबाज भुवनेश्वनर कुमार के सामने जब वैभव बल्लेबाजी करने आए थे तब उन्हें भुवी को एक गेंद पर जैसे तैसे छक्का मारा था लेकिन अगली ही गेंद पर भुवी ने अपनी चतुराई दिखाते हुए उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रजत पाटीदार ने की शेन वार्न की बराबरी, लगातार मैच जीतने वाले कप्तानों में शामिल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।