Top 5 Most Sixes in T20 Jos Buttler Creates history After Completing 600 Sixes Four players in list are from one team जोस बटलर ने T20 में 600 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टॉप 5 लिस्ट में चार खिलाड़ी एक टीम से
More
Hindi Newsफोटोखेलजोस बटलर ने T20 में 600 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टॉप 5 लिस्ट में चार खिलाड़ी एक टीम से

जोस बटलर ने T20 में 600 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टॉप 5 लिस्ट में चार खिलाड़ी एक टीम से

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस गेल से लेकर जोस बटलर तक शामिल हैं। लिस्ट में चार प्लेयर एक टीम से ही हैं। बटलर ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के दौरान 600 सिक्स का आंकड़ा छुआ।

Md.Akram Wed, 8 April 2026 09:09 PM
1/5

क्रिस गेल

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गेल ने 463 टी20 मैचों में 1056 सिक्स उड़ाए। उनके आलावा अब तक कोई एक हजार सिक्स का आंकड़ा नहीं छू सका।

2/5

कीरोन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने 735 मैचों में 982 सिक्स जमाए हैं। वह आईपीएल से संन्यास से ले चुके हैं लेकिन अन्य लीग में खेलते हैं।

3/5

आंद्रे रसेल

फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के खतरनाक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं। उन्होंने अब तक टी20 क्रिकेट में 784 मुकाबलों में 590 छक्के उड़ाए हैं। वह भी आईपीएल से रिटायर हो चुके हैं।

4/5

निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 444 टी20 मैचों में 712 छक्के जड़े हैं। वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेलते हैं।

5/5

जोस बटलर

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में 600 सिक्स कंप्लीट कर लिए हैं और इतिहास रच दिया। वह इस फॉर्मेट में 600 सिक्स का आंकड़ा छूने वाले पहले नॉन-वेस्टइंडीज प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में ऐसा किया। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 27 गेंदों में तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। बटलर ने अभी तक 496 टी20 मुकाबले खेले हैं।