Shubman Gill Focuses on Leading Titans Over Silencing Outside Noise Have nothing to prove this IPL आईपीएल 2026 में मुझे कुछ साबित नहीं करना है, विश्व कप में नजरअंदाज किए जाने पर शुभमन गिल बोले, Cricket Hindi News - Hindustan

आईपीएल 2026 में मुझे कुछ साबित नहीं करना है, विश्व कप में नजरअंदाज किए जाने पर शुभमन गिल बोले

शुभमन गिल ने कहा है कि पिछले कुछ सीजन उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और आगामी सीजन में उन्हें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।

Fri, 27 March 2026 05:26 AMHimanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share
आईपीएल 2026 में मुझे कुछ साबित नहीं करना है, विश्व कप में नजरअंदाज किए जाने पर शुभमन गिल बोले

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को कहा कि 2026 टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्हें आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में किसी को कुछ साबित करने की आवश्यकता नहीं है। गिल टी20 विश्व कप से पहले भारत के उप-कप्तान थे, लेकिन संजू सैमसन को शीर्ष क्रम में जगह देने के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। भारत ने इस बार रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीता। गिल भारत की टेस्ट और वनडे टीमों के कप्तान होने के साथ-साथ आईपीएल में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व भी कर रहे हैं।

सत्र पूर्व संवाददाता सम्मेलन में जब इस सलामी बल्लेबाज से पूछा गया कि क्या विश्व कप में नजरअंदाज किए जाने के बाद उन्हें कुछ साबित करना है, तो गिल ने कहा, "पिछले तीन-चार सत्रों को देखें तो मुझे लगता है कि आईपीएल में मेरे सबसे ज्यादा रन हैं। इस सत्र में मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। पिछले चार साल में हमने टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है और मैंने एक बल्लेबाज के रूप में भी अच्छा किया है।"

गिल लगातार आईपीएल में रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने पिछले सत्र में 650 रन, उससे पहले 426 रन और 2023 में 890 रन बनाए थे। उन्होंने कहा, "मुझे वही करना है जो मैं पिछले चार साल से कर रहा हूं। टीम को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर हम ऐसा करते रहे, तो निश्चित रूप से हम एक बार फिर ट्रॉफी जीतेंगे।"

गिल ने 2024 सत्र से हार्दिक पांड्या से कप्तानी संभाली थी। गुजरात टाइटंस ने 2022 में आईपीएल में पदार्पण सत्र में ही खिताब जीता था। आईपीएल के नये सत्र के बारे में पूछे जाने पर गिल ने कहा कि टीम का लक्ष्य सभी मैदानों और परिस्थितियों में समान रूप से अच्छा प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा, “हम अलग-अलग परिस्थितियों में मैच जीतना चाहते हैं। हम ऐसी टीम नहीं बनना चाहते जो सिर्फ अच्छी विकेटों पर ही अच्छा प्रदर्शन करे।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 के लीग स्टेज का फुल शेड्यूल आया सामने, प्लेऑफ के लिए करना होगा इंतजार

गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की तिकड़ी टीम के लिए अधिकांश रन बनाने की आदी है। शीर्ष तीन बल्लेबाजों पर अत्यधिक निर्भरता के बारे में पूछे जाने पर, गिल के बगल में बैठे मुख्य कोच आशीष नेहरा ने मध्य क्रम को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि मध्य क्रम लड़खड़ा रहा था। शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने काफी रन बनाए और लगभग 17-18 ओवर तक खेले। यही कारण है कि 13-14 मैचों के बाद टीम मजबूत स्थिति में थी। हां, टूर्नामेंट का अंत निराशाजनक रहा।" गुजरात टाइटंस 31 मार्च को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत करेगी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।