CSK vs MI Kartik Sharma created a stir after Mr Cricket Michael Hussey prediction Ruturaj Gaikwad revealed secret मिस्टर क्रिकेट की भविष्यवाणी के बाद कार्तिक शर्मा ने मचाया धमाल, कप्तान ऋतुराज गायकवड़ ने खोला राज, Ipl Hindi News - Hindustan

मिस्टर क्रिकेट की भविष्यवाणी के बाद कार्तिक शर्मा ने मचाया धमाल, कप्तान ऋतुराज गायकवड़ ने खोला राज

CSK vs MI मैच के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि 20 साल के कार्तिक शर्मा को लेकर उनके कोच माइकल हसी ने कुछ दिन पहले ही भविष्यवाणी की थी। कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली।

Sun, 3 May 2026 08:08 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मिस्टर क्रिकेट की भविष्यवाणी के बाद कार्तिक शर्मा ने मचाया धमाल, कप्तान ऋतुराज गायकवड़ ने खोला राज

कार्तिक शर्मा, जिन पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 14.10 करोड़ रुपए खर्च किए थे, उनकी परफॉर्मेंस देखने को हर कोई बेताब था। क्रिकेट पंडित भी मानते हैं कि सीएसके ने अगर किसी खिलाड़ी में इतना निवेश किया है तो जरूर उसमें कुछ खास होगा। सीएसके के भरोसे पर कार्तिक शर्मा मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में खरे उतरे, जब उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। कार्तिक ने इस दौरान अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ते हुए 40 गेंदों पर 54 रनों की नाबाद पारी खेली। CSK vs MI मैच के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि 20 साल के कार्तिक शर्मा को लेकर उनके कोच माइकल हसी ने कुछ दिन पहले ही भविष्यवाणी की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक-क्लासेन आज राहुल से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, कोहली-सूर्यवंशी के लिए खतरा
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद कार्तिक शर्मा की तारीफ में कहा, "हां, जाहिर है, यह उसके और हमारे लिए भी एक अच्छा कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला है। मुझे लगता है, हां, वह छक्के मारने वाला खिलाड़ी है, लेकिन मुझे लगता है कि उसका दूसरा गेम भी है, जहां वह ऐसा नहीं है जो बेतहाशा स्लॉगिंग करता है। वह ऐसा है जो अपने बॉलर्स को चुनता है, अपनी खास तरह की डिलीवरी या खास तरह के बॉलर्स को चुनता है। तो वह ऐसा है जिसके बारे में हमने पिछले गेम से सोचा था, नंबर चार पर आकर वह हमें वह बैलेंस दे सकता है, फास्ट बॉलर को बहुत अच्छे से खेल सकता है। जरूरत पड़ने पर, वह स्पिनर्स का सामना कर सकता है और फिर, स्ट्राइक रोटेट भी कर सकता है। तो मुझे लगता है, यह हमारे लिए बहुत अच्छा साइन है।

जैसा कि मिस्टर क्रिकेट ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह ऐसा है, जो एक बार चल पड़ा, तो वह आने वाले सालों में हमें और भी बहुत कुछ देगा।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी मुंबई? या अभी भी है कोई चांस; जानें

कार्तिक शर्मा ने अपनी पहली आईपीएल फिफ्टी पूरी करने के बाद गन सेलिब्रेशन किया था, अपनी पारी और उस सेलिब्रेशन के बारे में उन्होंने मैच के बाद खुलकर बात की।

कार्तिक शर्मा ने कहा, “मैं बस यही सोच रहा था कि मुझे आखिर तक वहीं रहना है और टीम के लिए गेम खत्म करना है। रुतु भैया ने बस मुझसे कहा कि जो गेम मुझे आता है, वही खेलो। और कुछ नहीं। बस वहां जाओ, अपना गेम खेलो और टीम को जिताने में मदद करो। (तुम्हारा गेम क्या है?) सर, यह मुझे नहीं पता। (पिच) आज पिच थोड़ी धीमी थी और स्पिनर्स को थोड़ी ग्रिप मिल रही थी, तो हमने उसी हिसाब से एडजस्ट किया। (उनकी पसंदीदा बाउंड्री कौन सी थी?) नहीं सर, वे सभी अच्छी थीं। (फिफ्टी के बाद सेलिब्रेशन) हां सर, यह मेरी पहली इनिंग थी और मेरी पहली IPL फिफ्टी थी। (उस गन-पॉइंटेड सेलिब्रेशन में कोई मैसेज था?) नहीं। तो मैंने पहले से प्लान किया था कि अगर आज मैंने रन बनाए, तो मैं ऐसे ही सेलिब्रेट करूंगा। (क्या आपके परिवार में से कोई आज रात आपको देख रहा है?) नहीं सर, परिवार घर पर देख रहा है।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।