Who were five heroes Gujarat Titans victory against Rajasthan Royals in Qualifier 2 ipl 2026 Shubman Gill sai Sudarshan क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? शुभमन गिल-साई सुदर्शन ने किया कमाल
More
Hindi Newsफोटोखेलक्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? शुभमन गिल-साई सुदर्शन ने किया कमाल

क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? शुभमन गिल-साई सुदर्शन ने किया कमाल

क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली 7 विकेटों की इस विशाल जीत के टॉप-5 हीरो कौन-कौन रहे, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaSat, 30 May 2026 01:51 AM
1/8

गुजरात टाइटंस ने जीता क्वालीफायर-2

आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 मुल्लनपुर न्यू चंडीगढ़ के यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने वैभव सूर्यवंशी के स्टारडम वाली राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।

2/8

आसानी से हासिल किया 215 का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए और 215 रनों का लक्ष्य रखा जिसे गुजरात टाइटंस की टीम ने 18.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

3/8

गुजरात टाइटंस की जीत के 5 हीरो कौन-कौन?

क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली 7 विकेटों की इस विशाल जीत के टॉप-5 हीरो कौन-कौन रहे, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

4/8

शुभमन गिल द कप्तान

गुजरात टाइटंस की जीत के कल के मैच में सबसे बड़े हीरो शुभमन गिल रहे। उन्होंने दबाव वाले मैच में तेज गति से शतकीय पारी खेल कर टीम को जीत दिलान में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। कहना गलत नहीं होगा कि आज के मुकाबले में अगर गिल का बल्ला नहीं चलता तो टीम मुकाबला नहीं जीतती। उन्होंने अपनी 53 गेंदों में 104 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दौरान 15 चौके और 3 छक्के लगाए। शुभमन गिल प्रदर्शन- 53 गेंदें 104 रन, 15 चौके 3 छक्के, 196.23 का स्ट्राइक रेट।

5/8

साई सुदर्शन

इस मैच में गुजरात टाइटंस की जीत के दूसरे सबसे बड़े हीरो साई सुदर्शन रहे। मैच में उनका एक कैच छूटा जिसे उन्होंने भुना लिया। साई सुदर्शन ने मुकाबले में 32 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली। हालांकि, एक बार फिर बल्ला छूटने से आज के मैच में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से ही आउट हुए। साई सुदर्शन प्रदर्शन- 32 गेंदें 58 रन, 8 चौके, 1 छक्का, 181.25 का स्ट्राइक रेट।

6/8

कगिसो रबाडा

गुजरात टाइटंस की जीत के तीसरे सबसे बड़े हीरो कगिसो रबाडा रहे जिन्होंन अपनी गेंदबाजी से कमाल कर दिया। उन्होंने चार ओवर में 8.80 की इकोनॉमी से 35 रन देकर दो बड़े विकेट लिए जिसमें वैभव सूर्यवंशी का विकेट भी शामिल था। कगिसो रबाडा प्रदर्शन- 4 ओवर 35 रन, 2 विकेट, 8.80 की इकोनॉमी।

7/8

जेसन होल्डर

गुजरात टाइटंस के गेंदबाज जेसन होल्डर ने भी आज के मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वे काफी किफायती साबित हुए। जीत के चौथे सबसे बड़े हीरो रहे। जेसन होल्डर, 4 ओवर 27 रन, 2 विकेट, 6.80 की इकोनॉमी।

8/8

मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्ण

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर दो में गुजरात टाइटंस की जीत के पांचवें हीरो मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्ण रहे। इन दोनों ने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 42-42 रन खर्चे और 1-1 विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्ण- 4 ओवर 42 रन, 1-1 विकेट।