BCCI serious about girlfriend culture during IPL set to make strict rules claims Report IPL के दौरान 'गर्लफ्रेंड कल्चर' पर BCCI गंभीर, बनाने जा रहा है सख्त नियम: रिपोर्ट, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL के दौरान 'गर्लफ्रेंड कल्चर' पर BCCI गंभीर, बनाने जा रहा है सख्त नियम: रिपोर्ट

आईपीएल 2026 के दौरान खिलाड़ियों के 'गर्लफ्रेंड कल्चर' से बीसीसीआई नाराज है। बोर्ड इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने वाला है। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल में गर्लफ्रेंड कल्चर पर रोक लगाने के लिए बीसीसीआई जल्द ही नए नियमों का मसौदा तैयार करने जा रहा है।

Mon, 4 May 2026 11:55 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL के दौरान 'गर्लफ्रेंड कल्चर' पर BCCI गंभीर, बनाने जा रहा है सख्त नियम: रिपोर्ट

आईपीएल 2026 के दौरान खिलाड़ियों के 'गर्लफ्रेंड कल्चर' से बीसीसीआई नाराज है। बोर्ड इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने वाला है। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल में गर्लफ्रेंड कल्चर पर रोक लगाने के लिए बीसीसीआई जल्द ही नए नियमों का मसौदा तैयार करने जा रहा है।

अंदर की बातें लीक होने का जोखिम

आईपीएल के दौरान कई खिलाड़ी अपनी महिला पार्टनर्स के साथ न सिर्फ टीम की बस से यात्रा कर रहे हैं बल्कि टीम होटल में भी रुक रहे हैं। इससे टीमों के अंदर की बातें लीक होने का खतरा लगातार बना हुआ है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई इस तरह के कल्चर के दीर्घकालिक संभावित नतीजों को लेकर चिंतित है। बोर्ड का मानना है कि आगे कोई बड़ा विवाद जन्म ले या आंतरिक मामले लीक हों, उससे बेहतर होगा कि इसे लेकर साफ-साफ नियम बनाए जाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास वॉशी है; गिल ने पढ़े सुंदर की शान में कसीदे
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL 2026 में पहले ही हो चुके हैं विवाद

आईपीएल 2026 के दौरान पहले ही कुछ विवाद हो चुके हैं जिससे बीसीसीआई असहज हुई है। राजस्थान रॉयल्स के मीडिया मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते देखे गए थे। बाद में उसी फ्रेंचाइजी के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में ई-सिगेट पीते हुए देखे गए थे। इस मामले में भिंडर और पराग को जुर्माने का सामना करना पड़ा।

नए नियम बनाने की तैयारी में बीसीसीआई

आगे कोई विवाद न हो, इसलिए बीसीसीआई आईपीएल में खिलाड़ियों के गर्लफ्रेंड को साथ रखने, घूमने को लेकर नए नियम बनाने और उसे लागू करने की तैयारी कर रहा है। नए नियम अगले आईपीएल सीजन से लागू किए जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में 46 मैचों के बाद सर्वाधिक चौके लगाने वाले बैटर, KL राहुल टॉप पर

कथित गर्लफ्रेंड्स के साथ टीम बस और होटल में दिख रहे खिलाड़ी

आईपीएल में हिस्सा ले रहे कई खिलाड़ी अपनी कथित महिला मित्रों के साथ अक्सर देखे जा रहे हैं। हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को अक्सर अपनी कथित गर्लफ्रेंड्स के साथ टीम की बसों से सफर करते और टीम होटल में उनके साथ ठहरते हुए देखा रहा है। कुछ मामलों में ये भी सामने आया है कि टीम बस के रवाना होने में सिर्फ इसलिए देरी हुई कि किसी खास खिलाड़ी की कथित गर्लफ्रेंड के आने का इंतजार किया जा रहा था।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई कुछ खिलाड़ियों के महिला पार्टनर्स के 'इन्फ्लुएंसर' स्टेटस से चिंतित है। न्यूज रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ खिलाड़ियों की जो गर्लफ्रेंड इन्फ्लुएंसर हैं, वो पहले बेटिंग यानी सट्टेबाजी से जुड़ी वेबसाइट को भी प्रमोट कर चुकी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमारी तारीफ…; हारकर भी इतराए अय्यर; बल्लेबाज-गेंदबाज नहीं इसे बताया मुजरिम

दैनिक जागरण ने अपनी रिपोर्ट में बीसीआई के एक पदाधिकारी के हवाले से कहा है कि बीसीसीआई की अगली बैठक में टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के गर्लफ्रेंड को साथ रखने को लेकर नियमों के मसौदे पर चर्चा होगी। बोर्ड पहले ही टीम इंडिया के विदेश दौरों को लेकर सख्त नियम बना चुका है। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में हार के बाद बीसीसीआई ने नियम बनाया कि अब 45 दिनों से ज्यादा के विदेशी दौरों पर खिलाड़ियों की पार्टनर और 18 वर्ष से कम के बच्चे अधिक से अधिक 2 हफ्ते तक ही साथ रह सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।