Batsmen who hit most fours after 46 matches gt vs pbks in IPL 2026 KL Rahul on top know where is virat Kohli IPL 2026 में 46 मैचों के बाद सर्वाधिक चौके लगाने वाले बैटर, KL राहुल टॉप पर, विराट कोहली कहां?
More
Hindi NewsफोटोखेलIPL 2026 में 46 मैचों के बाद सर्वाधिक चौके लगाने वाले बैटर, KL राहुल टॉप पर, विराट कोहली कहां?

IPL 2026 में 46 मैचों के बाद सर्वाधिक चौके लगाने वाले बैटर, KL राहुल टॉप पर, विराट कोहली कहां?

IPL 2026 में पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के बाद सर्वाधिक चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन-कौन हैं, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaSun, 3 May 2026 10:52 PM
1/5

KL राहुल पहले नंबर पर

आईपीएल 2026 में मैच नंबर 46 के बाद सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के नाम है। राहुल ने अब तक कुल 9 पारियां खेली हैं, जिसमें 42 चौके लगाए हैं। राहुल ने इस दौरान 433 रन बनाए हैं।

2/5

विराट कोहली नंबर 2 पर

इस सीजन सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने भी 9 पारयों में 42 चौके लगाए हैं, लेकिन लोकेश राहुल से कम रन बनाने के कारण वे लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने अब तक 9 पारियों में 379 रन बनाए हैं।

3/5

अभिषेक शर्मा सूची में तीसरे स्थान पर

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस सीजन अब तक 10 मैचों की 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 440 रन बनाए हैं और 41 चौके जड़े हैं। वे आईपीएल 2026 में मैच नंबर 46 के बाद सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

4/5

प्रभसिमरन सिंह चौथे नंबर पर

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने अब तक 9 पारियों में 39 चौके जड़े हैं और लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक इस आईपीएल में 361 रन बनाए हैं।

5/5

ईशान किशन सबसे फिसड्डी

आईपीएल में इस सीजन सर्वाधिक चौके जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में मैच नंबर 45 के बाद ईशान किशन 5वें स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक कुल 10 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 39 चौके लगाए हैं और 354 रन बनाए हैं।