BCCI has suspended RCB star player Tim David for the first match of IPL 2027 know why अंपायर पर फेंकी थैली, दिखाई मिडिल फिंगर, जबरन किया गेंद को चेक, टिम डेविड के कारनामों से परेशान BCCI ने लगाया बैन, Ipl Hindi News - Hindustan

अंपायर पर फेंकी थैली, दिखाई मिडिल फिंगर, जबरन किया गेंद को चेक, टिम डेविड के कारनामों से परेशान BCCI ने लगाया बैन

अंपायर की ओर बर्फ की थैली फेकने और आईपीएल 2026 में तीन बार आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण बीसीसीआई ने आरसीबी के स्टार प्लेयर टिम डेविड को अगले आईपीएल सीजन के पहले मैच के लिए बैन कर दिया है।

Mon, 1 June 2026 09:10 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
अंपायर पर फेंकी थैली, दिखाई मिडिल फिंगर, जबरन किया गेंद को चेक, टिम डेविड के कारनामों से परेशान BCCI ने लगाया बैन

आईपीएल 2026 में टिम डेविड को एक बार फिर उनकी हरकत के लिए बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंपायर नितिन मेनन की ओर बर्फ की थैली फेंकी थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना ठोका है। दो डिमैरिट पॉइंट भी दिए हैं। इतना ही नहीं, इस सीजन तीन बार आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए जाने के कारण टिम डेविड को आईपीएल 2027 के पहले मुकाबले से बैन कर दिया गया है। अब वे आईपीएल 2027 में आरसीबी की ओर से या जिस भी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे उसकी ओर से पहला मुकाबला नहीं खेल सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में 500 या उससे अधिक रन खर्च करने वाले गेंदबाज कौन-कौन हैं? देखिए लिस्ट

50 प्रतिशत जुर्माना लगाया और 2 डिमेरिट पॉइंट भी दिए

1 जून को आईपीएल द्वारा जारी की मीडिया एडवाइजरी में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी बनाम जीटी फाइनल मैच में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है और उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं। यह जुर्माना उन्हें टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल के दौरान आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है। डेविड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो "मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य तीसरे व्यक्ति पर अनुचित और/या खतरनाक तरीके से गेंद (या क्रिकेट उपकरण की कोई अन्य वस्तु जैसे पानी की बोतल) फेंकने" से संबंधित है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट कोहली ने IPL 2026 में हासिल की अपने करियर किया सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट

फाइनल मुकाबले के 10वें ओवर में हुई घटना

यह घटना पहली पारी के 10वें ओवर के दौरान हुई, जब एक विकेट गिरने के बाद डेविड ने आक्रामक रूप से अंपायर नितिन मेनन की ओर एक बर्फ की थैली फेंकी। डेविड ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी श्री जवागल श्रीनाथ द्वारा लगाए गए दंड को मान लिया। यह डेविड का इस सीजन का तीसरा लेवल 1 उल्लंघन था। उन्होंने अपना पहला उल्लंघन मैच 20 में (एक डिमेरिट पॉइंट) और दूसरा उल्लंघन मैच 54 में (दो डिमेरिट पॉइंट) किया था। अब उनके कुल पांच डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें एक मैच के लिए निलंबित किया जाएगा। इन सभी के परिणामस्वरुप आरसीबी के अगले आईपीएल सीजन के पहले मैच या आईपीएल 2027 में जिस फ्रेंचाइजी का वे प्रतिनिधित्व करेंगे, उसके पहले मैच के लिए निलंबित किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रबाडा टॉप, भुवी दूसरे स्थान पर, IPL 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज

एक दो नहीं, तीन बार कर चुके हैं उल्लंघन

बता दें कि टिम डेविड ने आईपीएल 2026 में तीन मरतबा आचार सहिंता का उल्लंघन किया है। उन्होंने पहली बार अंपायर के हाथों बॉल लेकर बार चेक की थी। उन्होंने ऐसा जबरदस्ती किया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच मैच में उन्होंने जीत के बाद मिडिल फिंगर दिखाई थी और अब फाइनल मैच में अंपायर की ओर आक्रामक तरीके से बर्फ की थैली फेंकी। इन सभी घटनाओं के कारण बीसीसीआई ने सख्स ऐक्शन लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।