कगिसो रबाडा टॉप, भुवी दूसरे स्थान पर, देखिए IPL 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों कौन-कौन?
आईपीएल 2026 के समाप्त होने के बाद देखिए इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज कौन-कौन हैं। इस सूची में भारतीयों का जलवा देखने को मिल रहा है।

आईपीएल 2026 का सीजन खत्म हो चुका है और इस सीजन को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर अपने नाम कर लिया है। आरसीबी की तरफ आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की। हालांकि, वह पर्पल कैप नहीं जीत पाए। पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के गेंदबाज का कगिसो रबाडा के सिर पर रही। आइए आपको आईपीएल 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप टेन गेंदबाजों के बारे में बताते हैं।
रबाडा-भुवनेश्वर कुमार सहित टॉप-5 में ये गेंदबाज
आईपीएल 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड कगिसो रबाडा के नाम रहा। उन्होंने 17 पारियों में 64.4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए कुल 29 विकेट 21.59 की औसत से लिए। इन 29 विकटों के साथ का रबाडा ने पर्पल कैप अपने नाम कर ली। रबाडा इस सीजन के सबसे महंगे गेंदबाज भी रहे। उन्होंने 600 से अधिक रन खर्चे। आईपीएल 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार रहे, जिन्होंने 16 पारियों में 63 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 28 विकेट 17.89 की शानदार औसत के साथ लिए। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस सूची में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 16 पारियों में 60 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 22.36 की औसत के साथ 25 विकेट हासिल किए। गुजरात टाइटंस के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने इस सीजन कुल 17 पारियां खेलीं, जिसमें 21 विकेट हासिल किए। उनका औसत 24.57 का रहा। राशिद खान आईपीएल 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज रहे। इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप फाइव में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज का भी नाम है। कंबोज ने आईपीएल 2026 में कुल 14 पारियों में 50.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 21 विकेट 25.24 की औसत से हासिल किए।
रखिस सलाम डार, जेसन होल्डर सहित ये गेंदबाज टॉप-10 में
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा 15 पारियों में 54.02 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 25.35 की औसत से 20 विकेट लिए। वे आईपीएल 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में छठवें स्थान पर रहे। गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 17 पारियों में 29.58 की औसत के साथ 19 विकेट लिए और वह सूची में सातवें स्थान पर रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज रसिख सलाम डार ने इस सीजन कुल 12 पारियों खेलीं, जिसमें उन्होंने 21.32 की औसत से 19 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 42 ओवर की गेंदबाजी की। कार्तिक त्यागी आईपीएल 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में नौवें स्थान पर रहे। उन्होंने कुल 14 मैचों में 51 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें 27.6 की औसत के साथ कुल 18 विकेट लिए। गुजरात टाइटंस के गेंदबाज जेसन होल्डर आईपीएल 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दसवें नंबर पर रहे। उन्होंने इस सीजन कल 11 पारियों में 38.02 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 17.06 की औसत के साथ कुल 17 विकेट हासिल किए।
आईपीएल 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज
- कगिसो रबाडा- 17 पारियों में 29 विकेट
2.भुवनेश्वर कुमार- 16 पारियों में 28 विकेट
3. जोफ्रा आर्चर- 16 पारियों में 25 विकेट
4. राशिद खान- 17 पारियों में 21 विकेट
5. अंशुल कंबोज- 14 पारियों में 21 विकेट
6. ईशान मलिंगा- 15 पारियों में 20 विकेट
7. मोहम्मद सिराज-17 पारियों में 10 विकेट
8. रखिस सलाम डार-12 पारियां 19 विकेट
9. कार्तिक त्यागी-14 पारियों में 18 विकेट
10. जेसन होल्डर-11 पारियों में 17 विकेट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन