BCCI fines Pat Cummins INR 12 lakh why was the SRH captain punished after the defeat Against GT in IPL 2026 पैट कमिंस पर BCCI ने ठोका लाखों का जुर्माना, हार के बाद SRH कप्तान को क्यों मिली सजा?, Ipl Hindi News - Hindustan

पैट कमिंस पर BCCI ने ठोका लाखों का जुर्माना, हार के बाद SRH कप्तान को क्यों मिली सजा?

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस पर बीसीसीआई ने लाखों रुपये का जुर्माना ठोका है। कमिंस को यह सजा गुजरात टाइटंस (GT) के हाथों हार झेलने के बाद मिली।

Wed, 13 May 2026 12:41 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
पैट कमिंस पर BCCI ने ठोका लाखों का जुर्माना, हार के बाद SRH कप्तान को क्यों मिली सजा?

पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों 82 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। मंगलवार को यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। हार के बाद कप्तान कमिंस पर बीसीसीआई ने 12 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। उन्हें मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने की सजा मिली है। फील्डिंग टीम जब निर्धारित में अपने 20 ओवर पूरे नहीं कर पाती है तो उसे नियम का उल्लंघन माना जाता है। एसआरएच कप्तान की टीम ने मौजूदा सीजन में पहली बार यह गलती की है।

अब तक कई कप्तानों लगा जुर्माना

आईपीएल ने एक बयान में कहा, ''सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर जुर्माना लगाया गया है। आकी धीमी ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का जारी सीजन का यह पहला अपराध था इसलिए कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।'' लीग में स्लो ओवर रेट पेनल्टी आम हो गई है। सीजन में कई कप्तान इस नियम का उल्लंघन करते पाए गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के अक्षर पटेल, पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के श्रेयस अय्यर और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के अजिंक्य रहाणे भी जुर्माना झेल चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SRH के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस की जीत के 5 नायक कौन-कौन रहे?
ये भी पढ़ें:गुजरात टाइटंस ने छीना RCB का सिंहासन, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची, 4 में कौन?
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

14.5 ओवर में ढेर हुई हैदराबाद टीम

मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने जीटी के खिलाफ निराशाजनक बल्लेबाजी की। जीटी ने 168/5 का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए 169 रन के लक्ष्य के जवाब में एसआरएच ने सात विकेट 60 रन पर गंवा दिए थे। हैदराबाद टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन पर सिमट गई। यह आईपीएल में एसआरएच की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। कगिसो रबाडा ने शीर्ष क्रम की बखिया उधेड़ते हुए 28 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि जेसन होल्डर ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

हार के बाद क्या बोले कप्तान कमिंस?

कमिंस ने कहा कि हम जल्द ही बड़ी हार से उबरेंगे। उन्होंने कहा, ''टी20 क्रिकेट में ऐसा होता है। हम अब उन जगहों पर जाते हैं जिन्हें हम अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए हमें उससे कॉन्फिडेंस मिलता है। हमने पांच या छह मैच जीते हैं और इससे थोड़ी राहत है। ऐसे में हमें उन चीजो पर वापस जाना होगा जिनसे हमें वो जीत नसीब हुई। इस हार को जल्दी पीछे छोड़ना होगा।'' इस जीत के साथ गुजरात की टीम 12 मैचों में 16 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि एसआरएच 12 मैचों में 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।