IPL के एक सीजन में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बैटर, क्या विराट के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएंगे सैमसन?
संजू ने चूंकि सात पारियों में ही दो शतक जड़ दिए हैं और अगर उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं भी पहुंचती है तब भी उनके पास 7 पारिया और शेष हैं, ऐसे में कई फैंस यह उम्मीद लगा रहे हैं कि वे विराट कोहली के एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर सकते हैं।

गुरुवार 23 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सीएसके के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतकीय पारी खेली। उन्होंने 54 गेंदों में 101 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के जड़े। संजू सैमसन का यह आईपीएल सीजन में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 115 रनों की दमदार पारी खेली थी। इस सीजन दो शतक लगाकर संजू सैसमन आईपीएल के उन बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक शतक लगाए हैं। संजू ने चूंकि सात पारियों में ही दो शतक जड़ दिए हैं और अगर उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं भी पहुंचती है तब भी उनके पास 7 पारिया और शेष हैं, ऐसे में कई फैंस यह उम्मीद लगा रहे हैं कि वे विराट कोहली के एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर सकते हैं और उनके पास इसे तोड़ने का भी सुनहरा मौका है।
आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड अब तक विराट कोहली और जोस बटलर के नाम है। इन दोनों बल्लेबाजों ने आईपीएल के एक सीजन में चार-चार शतक लगाए हैं। विराट कोहली ने साल 2016 में यह कारनामा किया था और एक सीजन में चार शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। विराट के बाद एक सीजन में सर्वाधिक शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी जोस बटलर ने साल 2022 में की। उन्होंने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी करते हुए चार शतक लगाए। शुभमन गिल इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2023 के सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 शतक लगाए थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से कई बल्लेबाज शामिल हैं। इनमें संजू सैमसन, जोस बटलर एक बार फिर, विराट कोहली एक बार फिर, केएल राहुल, शिखर धवन, हासिम आमला, शेन वॉटसन और क्रिस गेल शामिल हैं। इन सभी बल्लेबाजों ने आईपीएल के एक सीजन में दो शतक लगाए हैं।
7 पारियों में ही दो ताबड़तोड़ शतक लगा देने के बाद संजू सैमसन जिस फॉर्म में चल रहे हैं, सीएसके और संजू को चाहने वाले फैंस को पूरी उम्मीद है कि वे दो या तीन शतक बचे हुए बाकी के मैचों में और भी लगा सकते हैं और विराट कोहली और जोस बटलर जैसे बल्लेबाजों के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं या उनके रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। हालांकि, संजू के पास विराट-बटलर के रिकॉर्ड को तोड़ने या बराबरी करने का मौका जरूर है, लेकिन क्या वे इन मौकों को भुला पाएंगे यह देखने वाली बात होगी।
आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा शतक
4: विराट कोहली (2016)
4: जोस बटलर (2022)
3: शुभमन गिल (2023)
2: संजू सैमसन (2026)
2: जोस बटलर (2024)
2: विराट कोहली (2023)
2: केएल राहुल (2022)
2: शिखर धवन (2020)
2: शेन वॉटसन (2018)
2: हाशिम अमला (2017)
2: क्रिस गेल (2011)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन