Bengaluru: Royal Challengers Bengaluru's Devdutt Padikkal and Virat Kohli run between the wickets during an Indian Premier League (IPL) 2026 T20 cricket match between Royal Challengers Bengaluru and Gujarat Titans, in Bengaluru, Karnataka, Friday, April 24, 2026. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI04_24_2026_000546A)
RCB Vs GT Highlight: IPL 2026 के 34वें मुकाबले में अपने आखिरी होम गेम में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया है। जीटी द्वारा दिए गए 206 रनों के विशाल स्कोर को आरसीबी की टीम ने 18.5 ओवर में ही बड़ी आसानी से 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
साई के शतक की बदौलत जीटी ने 206 रनों का लक्ष्य रखा
मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दी और शतकीय साझेदारी की। साई सुदर्शन ने अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ आज के मुकाबले में 57 गेंदों में शतकीय पारी खेली है। शतक मारने के तुरंत बाद जोश हेजलवुड ने साई सुदर्शन को अपना शिकार बना लिया है। सुदर्शन ने 58 गेंदों में 100 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के निकले और स्ट्राइक रेट 172 के पार रहा।
सुदर्शन के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 24 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हालांकि, जोस बटलर और जेसन होल्डर ने टीम के लिए उपयोगी कैमियो खेले। 17 से 19 ओवर तक आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और इस दौरान कोई भी बाउंड्री नहीं दी। पारी का आखिरी ओवर डालने आए रसिख सलाम डार एक भी गेंद नहीं डाल सके और उनकी जगह गेंदबाजी करने आए क्रुणाल पांड्या काफी महेंग साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 50 रन खर्चे। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 205 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विराट कोहली और पडिक्कल की दमदार पारी से आरसीबी ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत तेज रही, लेकिन जेकब बेथल 14 रन बनाकर मोहम्मद सिराज को अपना विकेट दे बैठे। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने तेज गति से बल्लेबाजी की और शतकीय साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। पडिक्कल 27 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं, विराट कोहली 44 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए। जेसन होल्डर को दो बैक टू बैक छक्के मारने के बाद कोहली के बल्ले का अंदरूनी हिस्सा गेंद पर लगा और वे बोल्ड हो गए। आउट होने के बाद कोहली काफी नाखुश दिखे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 4 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 182 से अधिक का रहा। विराट के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी थोड़ी लड़खड़ाई और जितेश शर्मा, रजत पाटीदार जल्दी जल्दी अपना विकेट गवां बैठे। हालांकि, इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने दमदार पारी खेलते हुए 12 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 23 रनों की पारी खेली और टीम की जीत को 7 गेंद रहते ही सुश्चित कर दिया। टिम डेविड ने 9 गेंदों में 10 रनों की पारी खेली।
आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड ने अच्छी गेंदबाजी की, वहीं जीटी की ओर से मोहम्मद सिराज किफायती रहे।
आरसीबी ने जीटी को 5 विकेट से हराया।
RCB- 206/5 (18.5 ओवर)
GT- 205/3 (20 ओवर)
आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इस जीत के साथ आरसीबी 7 मैचों में 5 जीत के साथ बेहतर रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी के पास 10 अंक हैं। 11 अंकों के साथ पंजाब किंग्स फिलहाल टॉप पर है, जबकि 10 अंकों और कमतर रन रेट के कारण आरआर आरसीबी से नीचे तीसरे स्थान पर है।
24 Apr 2026, 11:20:57 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: पॉइंट्स टेबल पर आरसीबी का जलवा
इस जीत के साथ आरसीबी 7 मैचों में 5 जीत के साथ बेहतर रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी के पास 10 अंक हैं। 11 अंकों के साथ पंजाब किंग्स फिलहाल टॉप पर है, जबकि 10 अंकों और कमतर रन रेट के कारण आरआर आरसीबी से नीचे तीसरे स्थान पर है।
24 Apr 2026, 11:05:32 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: आरसीबी ने जीटी को 5 विकेट से हराया
RCB Vs GT Highlight: IPL 2026 के 34वें मुकाबले में अपने आखिरी होम गेम में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया है। जीटी द्वारा दिए गए 206 रनों के विशाल स्कोर को आरसीबी की टीम ने 18.5 ओवर में ही बड़ी आसानी से 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
24 Apr 2026, 10:46:15 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: आरसीबी की आधी टीम लौटी पवेलियन
आरसीबी ने अपना पांचवां विकेट भी खो दिया है। रजत पाटीदार को मानव सुथार ने पवेलियन भेज दिया है। टीम स्ट्रगल कर रही है। क्या यहां से मुकाबला जीत पाएंगे जीटी के जाबाज देखना दिलचस्प होगा। मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। टीम को 27 गेंदों में 33 रनों की जरूरत है इस मुकाबले को जीतने के लिए।
24 Apr 2026, 10:42:00 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: जितने शर्मा को राशिद खान ने भेजा पवेलियन, आरसीबी का गिरा चौथा विकेट
जितेश शर्मा की को राशिद खान ने आउट कर दिया है। अब आरसीबी को 30 गेंदों में 35 रनों की जरूरत है। क्या वापसी कर पाएगी गुजरात देखना होगा। मैच रोमांचक मोड़ पर भी जा सकता है। जितेश एक बार फिर फेल हुए हैं।
24 Apr 2026, 10:37:03 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: विराट कोहली 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे
विराट कोहली 44 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जेसन होल्डर को दो बैक टू बैक छक्के मारने के बाद कोहली के बल्ले का अंदरूनी हिस्सा गेंद पर लगा और वे बोल्ड हो गए। आउट होने के बाद कोहली काफी नाखुश दिखे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 4 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 182 से अधिक का रहा।
24 Apr 2026, 10:33:10 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
141 रनों के स्कोर पर आरसीबी को दूसरा झटका लगा है। देवदत्त पडिक्कल को राशिद खान ने क्लीन बोल्ड कर दिया है। उन्होंने 27 गेंदों में 55 रन बनाए। कोहली अब भी क्रीज पर हैं। 13 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोप 142 रन। अब आरसीबी को जीत के लिए 42 गेंदों में 64 रनों की जरूरत है।
24 Apr 2026, 10:20:25 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: आरसीबी का स्कोर 100 रन के पार
आरसीबी का स्कोर 100 रन के पार हो गया है। 11वें ओवर में टीम ने 124 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिकल्ल ने अर्धशतक जड़ दिया है। कोहली ने भी फिफ्टी जड़ दी है।
24 Apr 2026, 10:11:28 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: विराट कोहली ने आईपीएल में जड़े 300 छक्के
विराट कोहली ने राशिद खान के पिछले ओवर में जोकि पारी का 8वां ओवर था छक्का जड़कर आईपीएल के इतिहास में 300 छक्कों का रिकॉर्ड बना दिया है। वे आईपीएल के इतिहास में 300 छक्के जड़ने वाले क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वे अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं।
24 Apr 2026, 10:03:05 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: पावरप्ले के बाद आरसीबी का स्कोर
पावरप्ले में आरसीबी ने शानदार शुरुआत दी है। टीम ने 6 ओवर की समाप्ति पर 60 से अधिक रन बना लिए हैं और उसके अभी 1 ही विकेट गिरा है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं।
24 Apr 2026, 09:47:21 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: मोहम्मद सिराज ने बेथल को भेजा पवेलियन
आरसीबी की खराब शुरुआत हुई है। 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 26 के स्कोर पर पहला विकेट खो दिया है। इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने आए बेथल ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए और उन्हें मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजे।
24 Apr 2026, 09:24:57 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: क्यों 220 रन नहीं बना पाई गुजरात टाइटंस
सुदर्शन के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 24 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हालांकि, जोस बटलर और जेसन होल्डर ने टीम के लिए उपयोगी कैमियो खेले। 17 से 19 ओवर तक आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और इस दौरान कोई भी बाउंड्री नहीं दी। पारी का आखिरी ओवर डालने आए रसिख सलाम डार एक भी गेंद नहीं डाल सके और उनकी जगह गेंदबाजी करने आए क्रुणाल पांड्या काफी महेंग साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 50 रन खर्चे। अब देखना होगा कि क्या आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम 206 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाता है या नहीं।
24 Apr 2026, 09:19:37 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: जीटी ने आरसीबी को दिया 206 रनों का विशाल लक्ष्य
RCB Vs GT LIVE Score IPL 2026 Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Match आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को 206 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। साईं सुदर्शन ने शानदार शतकीय पारी खेली है।
24 Apr 2026, 09:05:04 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: आरसीबी की शानदार गेंदबाजी
पिछले तीन ओवर में आरसीबी ने सधी हुई गेंदबाजी की है और 18 गेंदों में एक भी बाउंड्री नहीं लगने दी है। आखिरी ओवर रसिख कैसा डालेंगे देखना होगा।
24 Apr 2026, 08:47:56 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: शतक के तुरंत बाद सुदर्शन पवेलियन लौटे
शतक मारने के तुरंत बाद जोश हेजलवुड ने साई सुदर्शन को अपना शिकार बना लिया है। सुदर्शन ने 58 गेंदों में 100 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के निकले और स्ट्राइक रेट 172 के पार रहा।
24 Apr 2026, 08:43:01 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: साई सुदर्शन ने जड़ा शतक
साई सुदर्शन ने अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ आज के मुकाबले में 57 गेंदों में शतकीय पारी खेली है। टीम का स्कोर 150 के पार पहुंच चुका है। 15 ओवर की समाप्ति पर टीम ने 155 रन 1 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। सुदर्शन के साथ बटलर भी अच्छी लय में दिख रहे हैं और टीम बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है।
24 Apr 2026, 08:32:01 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: गिल को सुयश ने भेजा पवेलियन
गिल और सुदर्शन की शतकीय साझेदारी के बाद अब शुभमन गिल चलते बने हैं। उन्हें सुयश शर्मा ने पवेलियन भेजा है। गिल ने आउट होने से पहले 24 गेंदों में 32 रन बनाए। टीम का स्कोर 128 रन 1 विकेट के नुकसान पर 13वें ओवर में।
24 Apr 2026, 08:14:29 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: विकेट के लिए तरस रहे आरसीबी के गेंदबाज
गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। साई सुदर्शन 70 से अधिक रन बनाकर खेल रहे हैं और शतक के करीब पहुंच सकते हैं। टीम ने 9 ओवर की समाप्ति पर 94 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के बना लिए हैं। शुभमन गिल भी लय में आ गए हैं। आरसीबी के दिग्गज गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे हैं।
24 Apr 2026, 07:58:22 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: पावरप्ले में गुजरात टाइटंस का स्कोर
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेली है और बेहतर शुरुआत की है। टीम ने 6 ओवर की समाप्ति पर बिना किसी विकेट के नुकसान के 57 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन अच्छी लय में दिख रहे हैं, जबकि शुभमन गिल अब भी लय तलाश रहे हैं। उन्हें ज्यादा स्ट्राइक भी नहीं मिली है।
24 Apr 2026, 07:53:22 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: साई सुदर्शन ने हेजलवुड को रडार पर लिया
साई सुदर्शन ने पारी के पांचवें ओवर में जोश हेजलवुड को रडार पर लेते हुए 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। पांच ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 45 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर हो चुका है। गिल ने अब तक सिर्फ 2 रन बनाए है, बाकी के सभी रन साई सुदर्शन ने जड़े हैं और वे जल्द ही अपने अर्धशतक को पूरा करने के करीब हैं।
24 Apr 2026, 07:46:05 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस धीमी लेकिन अच्छी शुरुआत
गुजरात टाइटंस ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत दी है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर बने हुए हैं और टीम का स्कोर तीन ओवर की समाप्ति पर तीस रन हो चुका है। खास बात यह है कि आरसीबी की शानदार गेंदबाजी लाइन के बाद भी वे अब तक कोई भी विकेट चटकाने में सफल नहीं हो पाए हैं जो शुभमन गिल के लिए अच्छी बात है।
24 Apr 2026, 07:16:41 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: RCB Vs GT दोनों टीमों के लिए क्या है मैच की अहमियत
आरसीबी के लिए यह मैच जरूरी है क्योंकि इस सीजन चेन्नास्वामी में यह उनका आखिरी लीग मैच है। रजत पाटीदार की अगुआई और विराट कोहली के स्टारडम वाली आरसीबी फिलहाल 4 जीत और 3 हार के साथ तालिका में अच्छी स्थिति में है, लेकिन प्लेऑफ की राह आसान करने के लिए उन्हें यहां जीत की सख्त जरूरत है।
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की ताकत टॉप-3 शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर में छिपी है। हालांकि, इन दोनों टीमों के बीच अब तक का इतिहास बराबरी का रहा है (3-3), लेकिन एक दिलचस्प तथ्य यह है कि इन दोनों के बीच हुए सभी छह मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं।
24 Apr 2026, 07:08:41 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
24 Apr 2026, 07:04:59 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
RCB Vs GT LIVE Score IPL 2026 Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Match टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली जीटी पहले बल्लेबाजी कर रही है।
24 Apr 2026, 06:34:49 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: पिच का मिजाज और टॉस की अहमियत
चिन्नास्वामी की पिच पिछले कुछ मैचों से धीमी देखने को मिली है, जिससे आज के मुकाबले में टॉस की अहम भूमिका होगी और पहले टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी का फैसला लेना चाहेगी।
24 Apr 2026, 05:53:47 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत संधू, कॉनर एस्टरहुइज़न।
24 Apr 2026, 04:49:02 PM IST
RCB Vs GT LIVE Score: आरसीबी का स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देशवाल।