Ajinkya Rahane to Hardik Pandya IPL 2026 All 10 Captains Performance one could lose the captaincy श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या से लेकर रहाणे तक...IPL 2026 में अभी तक कैसा रहा सभी 10 कप्तानों का प्रदर्शन; ये 4 फिसड्डी, Ipl Hindi News - Hindustan

श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या से लेकर रहाणे तक...IPL 2026 में अभी तक कैसा रहा सभी 10 कप्तानों का प्रदर्शन; ये 4 फिसड्डी

IPl 2026 धीरे-धीरे लीग स्टेज के अंत की तरफ कदम बढ़ा रहा है। ऐसे में आज हम आपके लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट लेकर आए हैं। 4 कप्तानों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।

Sun, 3 May 2026 12:31 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या से लेकर रहाणे तक...IPL 2026 में अभी तक कैसा रहा सभी 10 कप्तानों का प्रदर्शन; ये 4 फिसड्डी

IPL 2026 लीग स्टेज का आधा सफर समाप्त हो चुका है। टीमें प्लेऑफ के लिए अपनी-अपनी कमर कस चुकी है। ऐसे में आज हम आपके लिए आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों के कप्तानों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट लेकर आए हैं। कुछ कप्तानों ने तो इस सीजन गदर काट रखा है, वहीं कई कप्तान ऐसे हैं जिनका परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक रहा है। एक कप्तान तो ऐसा है जिसकी कप्तानी बीच सीजन या फिर अगले सीजन छिन सकती है। आईए एक नजर सभी 10 टीमों के कप्तानों की परफॉर्मेंस पर डालते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SRH के सिर सजेगा नंबर-1 का ताज या KKR होगा IPL 2026 से बाहर? देखें पिच रिपोर्ट
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
  • श्रेयस अय्यर- जैसा कप्तान वैसी टीम, पिछले सीजन भले ही पंजाब किंग्स की टीम ट्रॉफी से चूक गई हो, मगर इस सीजन टीम काफी तगड़ी दिखाई दे रही है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में 8 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 1 में ही हार का सामना करना पड़ा है। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और कप्तान श्रेयस अय्यर का भी परफॉर्मेंस दमदार रहा है।

    8 मैच, 7 इनिंग 309 रन 61.80 का औसत 174.58 का स्ट्राइक रेट, सबसे ज्यादा 4 फिफ्टी
  • रजत पाटीदार- डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में भी तगड़ी फॉर्म में दिखाई दे रही है। आरसीबी पॉइंट्स टेबल में लगातार टॉप-4 में बनी हुई है। उनके कप्तान रजत पाटीदार का परफॉर्मेंस भी धासू रहा है। मिडिल ऑर्डर में आकर वह स्पिनर्स को अपने रिमांड में लेते हैं। इस सीजन उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

    9 मैच, 257 रन, 36.71 का औसत, 200.78 का स्ट्राइक रेट, 2 अर्धशतक
  • ईशान किशन/पैट कमिंस-आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। शुरुआती चार में से उन्हें तीन मैचों में हार का सामना क रना पड़ा था, मगर इसके बाद टीम और उनके खिलाड़ियों ने जो लय पकड़ी वो शानदार थी। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन नेबल्ले से खूब धमाल मचाया। वहीं पैट कमिंस ने आते ही कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल ली है।

    ईशान किशन- 9 मैच, 312 रन, 34.67 का औसत, 197.47 का स्ट्राइक रेट
    पैट कमिंस- 2 मैच,1 विकेट

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक-क्लासेन आज राहुल से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, कोहली-सूर्यवंशी के लिए खतरा
  • रियान पराग- राजस्थान रॉयल्स के टॉप ऑर्डर यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने इस सालरन बनाने का जिम्मा उठाया हुआ है। ऐसे में कप्तान रियान पराग के परफॉर्मेंस में गिरावट आई है। वह ज्यादातर मौके बुना नहीं पाए हैं। हालांकि पिछले मैच में उन्होंने 90 रनकी पारी खेली। उनका परफॉर्मेंस औसत से कम रहा है।

    10 मैच, 207 रन, 23 का औसत 143.75 का स्ट्राइक रेट, हाईएस्ट स्कोर 90 रन
  • शुभमन गिल- गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का बल्ला आईपीएल में निरंतरता बोलता है। इस सीजन भी वह 350 से अधिक रन बना चुके हैं। उनकी टीम का परफॉर्मेंस भी औसत रहा है। जीटी 9 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर है।

    8 मैच, 373 रन, 46.62 का औसत, 155.42 का स्ट्राइक रेट
  • ऋतुराज गायकवाड़- 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम और उनके कप्तान धीरे-धीरे लय हासिल कर रहे हैं। सीएसके ने मुंबई को हराकारअपना चौथा मैच जीत लिया है। टीम पॉइंट्स टेबल में 6ठे पायदान पर है। गायकवाड़ ने मुंबई के खिलाफ 74 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दम पर ही उनका इस सीजन कुल स्कोर 250के करीब पहुंच पाया है।

    9 मैच, 245 रन, 35 का औसत, 125.64 का स्ट्राइक रेट, 74 नाबाद हाईएस्ट स्कोर
  • अक्षर पटेल- दिल्ली कैपिटल्स के कप्तानअक्षर पटेल का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में निराशाजनक रहा है। ना बल्ले से और ना ही गेंद से वह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। उनकी कप्तानी भी इस सीजन फीकी नजर आई है। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल पॉइंट्स टेबल में 9 में से 5 मैच हारकर 7वें पायदान पर है।

    9 मैच, 31 रन, 8 विकेट

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिस्टर क्रिकेट की भविष्यवाणी के बाद कार्तिक ने मचाया धमाल, गायकवड़ ने खोला राज
  • अजिंक्य रहाणे- कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन बतौर कप्तान और बल्लबाजबेहद निराशाजनक रहा है। रहाणे की अगुवाई में केकेआर को शुरुआती 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। केकेआर नेपिछले दो मैच जरूर जीते हैं, मगर इनमें से एक जीत सुपर ओवर में आई। अजिंक्या रहाणे के पिछले तीन मैच की परफॉर्मेंस की बात करें तो उनका स्ट्राइक रेट 55.5 का तो औसत 3.33 का रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि केकेआर उनसे कप्तानी छीन सकता है।

    8 मैच, 162 रन, हाईएस्ट स्कोर 67 रन, 23.14 का औसत, 135 का स्ट्राइक रेट
  • हार्दिक पांड्या- भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले हरफनमौला हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। ना वह बल्ले से ना गेंद से और ना ही अपनी कप्तानी से इस सीजन छाप छोड़ पाए हैं।हार्दिक 8 मैचों में 150 रन तक नहीं बना पाए हैं, वहीं गेंदबाजी में उन्हें अब तक4 ही विकेट मिले हैं।

    8 मैच, 146 रन, 40 हाईएस्ट स्कोर, 20.86 का औसत, 136.45 का स्ट्राइक रेट, 4 विकेट
  • ऋषभ पंत- 27 करोड़ के ऋषभ पंत का भी आईपीएल 2026 में फ्लॉप शो जारी है। पिछला सीजन शतक के साथ एंड करने वाले पंत को लेकर कहा जा रहा था कि वह इस सीजन धूम मचाएंगे। पहले उन्होंने पारी का आगाज किया और अब नंबर-3 पर खेल रहे हैं, मगर कहीं उन्हें सफलता नहीं मिला। लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर लगी हुई है।

    8 मैच, 189 रन, 68 नाबाद हाईएस्ट स्कोर, 27 का औसत, 126.85 का स्ट्राइक रेट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।