A price tag of 27 crore does not always guarantee a good performance Justin Langer defends Rishabh Pant 27 करोड़ रुपये की कीमत हमेशा अच्छे प्रदर्शन की गारंटी नहीं देती; ऋषभ पंत के बचाव में उतरे जस्टिन लैंगर, Ipl Hindi News - Hindustan

27 करोड़ रुपये की कीमत हमेशा अच्छे प्रदर्शन की गारंटी नहीं देती; ऋषभ पंत के बचाव में उतरे जस्टिन लैंगर

एलएसजी के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि 27 करोड़ रुपये की कीमत हमेशा अच्छे प्रदर्शन की गारंटी नहीं देती, लेकिन ऋषभ पंत को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम की कप्तानी करने से पड़ने वाले दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

Tue, 5 May 2026 01:26 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई, भाषा
share
27 करोड़ रुपये की कीमत हमेशा अच्छे प्रदर्शन की गारंटी नहीं देती; ऋषभ पंत के बचाव में उतरे जस्टिन लैंगर

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि 27 करोड़ रुपये की कीमत हमेशा अच्छे प्रदर्शन की गारंटी नहीं देती, लेकिन ऋषभ पंत को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम की कप्तानी करने से पड़ने वाले दबाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह बात तब कही जब उनकी टीम प्ले-ऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में पंत एलएसजी के उन बल्लेबाजों में शामिल थे जो निकोलस पूरन (63) और मिचेल मार्श (44) से मिली अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। एलएसजी का स्कोर आठ ओवर में एक विकेट पर 123 रन था लेकिन आखिर में उसकी टीम पांच विकेट पर 228 रन ही बना पाई और उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंत की जिद पड़ी LSG पर भारी, पूरन जैसे खिलाड़ी के साथ ऐसा तो नहीं करना चाहिए था
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

LSG ने पंत को मोटी धनराशि में अपनी टीम से जोड़ा था लेकिन वह पिछले सत्र की तरह इस सत्र में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

लैंगर ने एलएसजी की हार के बाद यहां पत्रकारों से कहा, ''मुझे नहीं लगता कि इसका किसी तरह की धनराशि से कोई संबंध है। कप्तान का पद संभालना आसान नहीं होता है और उन पर काफी दबाव रहता है। वह लगातार अपनी तरफ से अच्छा प्रयास कर रहा है और कड़ी मेहनत कर रहा है।''

उन्होंने कहा, ''जब हम उसे मुस्कुराते हुए और जोशीले अंदाज में खेलते हुए देखते हैं तो हमें बहुत अच्छा लगता है। वह फॉर्म में वापसी करने से ज्यादा दूर नहीं है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DC vs CSK के बीच आज रोमांचक मुकाबला, कौन पहुंचेगा प्लेऑफ में? देखें पिच रिपोर्ट

लैंगर ने कहा कि पंत चुनौतियों का डटकर सामना करते रहेंगे। उन्होंने कहा, ''हमने दो दिन पहले यहां एक अभ्यास मैच खेला था और पंत ने लगभग 40 या 30 गेंदों में 95 रन बनाए थे। उसे देखकर लगता है कि यह ऋषभ पंत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।''

लैंगर ने कहा, ''हमने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दूसरी टीम पर हावी होते हुए देखा है। उन्होंने दो दिन पहले जिस तरह से बल्लेबाजी की वह टीम के लिए अच्छा संकेत है। उम्मीद है कि वह आगे हमें मैच जिताएंगे।''

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को सकारात्मक करार दिया। पूरन भी खराब दौर के बाद फॉर्म में लौट गए हैं।

उन्होंने कहा, ''हमने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया क्योंकि आप सही संयोजन तैयार करने की कोशिश करते हैं और देखते हैं कि टीम के लिए सबसे अच्छा तरीका कौन सा है। अगर आप जीत रहे हैं, तो हर कोई कहता है कि संयोजन सही है। आज हमारी बल्लेबाजी का सकारात्मक पहलू निकी पूरन थे।''

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।