सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन से भिड़े जीशान अंसारी, आउट करने के बाद गुस्से में किया ऐसा इशारा
सनराइजर्स हैदराबाद के इंट्रा-स्क्वाड मैच के दौरान जीशान अंसारी ने ईशान किशन को आउट होने के बाद गुस्से में कप्तान को पवेलियन जाने का इशारा किया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। कई फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही हैं तो कुछ टीमें अपनी तैयारी में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाह रही है। आगामी सीजन से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए कई टीमें आपस में ही प्रैक्टिस मैच खेल रही हैं और अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश कर रही है। सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को प्रैक्टिस मैच खेला, जिसमें बल्लेबाजों का दबदबा रहा और कुल 535 रन बने। इस मैच दौरान हैदराबाद के गेंदबाज जीशान अंसारी ने कप्तान ईशान किशन को आउट करने के बाद पवेलियन जाने का इशारा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
सनराइजर्स हैदराबाद के इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और अनकैप्ड खिलाड़ी सलिल अरोड़ा ने धमाकेदार पारियों खेली। हालांकि ईशान किशन का दूसरी पारी में आउट होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें अंसारी ने उन्हें पवेलियन जाने का इशारा कर रहे। प्रैक्टिस मैच की दूसरी पारी के आठवें ओवर में ये घटना हुई। दरअसल जीशान अंसारी के इस ओवर में ईशान किशन ने ताबड़तोड़ शॉट खेलते हुए दो छक्के और दो चौके लगाए। इस ओवर में 20 रन बन चुके थे, जिससे अंसारी का मनोबल टूट गया था हालांकि उन्होंने ईशान किशन को आउट करते हुए आपा खोया और बल्लेबाज को लगातार पवेलियन जाने का इशारा करते हुए दिखे। इस दौरान ईशान हंसते हुए नजर आए।
अभिषेक-किशन ने खेली तूफानी पारी
नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे ईशान किशन संभाल रहे हैं। शनिवार को खेले गए इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में बल्लेबाजों ने धमाल मचाया। SRH Aने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए, जबकि SRH 'B' ने 282 रन बना दिए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मैच में 42 गेंद में 94 रन की तेजतर्रार पारी खेली। कप्तान ईशान किशन ने भी 25 गेंद में तूफानी 72 रन बनाए।
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। पैट कमिंस अभी तक अपनी पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। नियमित कप्तान कमिंस पूरी तरह फिट होने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी फिर से संभाल लेंगे। एसआरएच अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करेगा। उनका दूसरा मैच दो अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ, उसके बाद वे पांच अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करने के लिए अपने घरेलू मैदान पर लौटेंगे।





साइन इन