IPL 2026 Updated Points Table After GT vs RR Match 9 Rajasthan Royals on Top Know Who is in Top 4 IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स से एक दिन में छिनी बादशाहत, RR-DC टॉप-2 में, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स से एक दिन में छिनी बादशाहत, RR-DC टॉप-2 में

IPL 2026 Updated Points Table- राजस्थान रॉयल्स ने अपना लगातार दूसरा मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं दिन वाले मैच में दिल्ली ने मुंबई को हराकर टॉप-2 में जगह बनाई है।

Sun, 5 April 2026 05:43 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स से एक दिन में छिनी बादशाहत, RR-DC टॉप-2 में

IPL 2026 Updated Points Table- रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हराया। आरआर की यह आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत है, इस जीत के साथ टीम IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स से सिर्फ एक दिन में बादशाहत ही नहीं छिनी है, बल्कि पीबीकेएस टॉप-2 से भी बाहर हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने दिन वाले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर आरआर के साथ टॉप-2 में जगह बनाई हुई है। वहीं मुंबई सीजन की पहली हार के साथ 6ठे पायदान पर हैं, तो लगातार दूसरा मैच हारकर गुजरात टाइटंस 7वे नंबर पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान ने रोमांचक मैच में गुजरात को दी शिकस्त, तुषार ने गुजरात को दिया झटका

आईपीएल 2026 के 9 मैचों के बाद टॉप-4 में राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। आरसीबी आज अपना सीजन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने वाली है। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली इस टीम की नजरें टॉप-2 में अपनी जगह बनाने पर होगी। सनराइजर्स हैदराबाद को ओपनिंग मुकाबले में 6 विकेट से धूल चटाने के बाद आरसीबी का नेट रन रेट काफी हाई है। वह राजस्थान रॉयल्स से आज नंबर-1 का ताज भी छीन सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आखिरी गेंद पर राजस्थान ने मारी बाजी, गुजरात टाइटंस के हाथ से ऐसे फिसला मैच
टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स220042.233
दिल्ली कैपिटल्स220041.170
पंजाब किंग्स220040.637
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु110022.907
सनराइजर्स हैदराबाद211020.469
मुंबई इंडियंस21102-0.206
गुजरात टाइटंस20200-0.424
लखनऊ सुपर जाएंट्स10100-1.397
कोलकाता नाइट राइडर्स20200-1.964
चेन्नई सुपर किंग्स20200-2.562
,

इन 4 टीमों का IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में अभी तक नहीं खुला खाता

गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जाएंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स का खाता अभी तक IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में नहीं खुला है। जीटी, केकेआर और सीएसके तो लगातार 2-2 मैच हार चुकी है। आज एलएसजी का मैच हैदराबाद से तो सीएसके का आरसीबी से है। दोनों टीमों की नजरें पहले अंक बटौरने पर होगी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।